उत्तरांचल पंजाबी महासभा महिला विंग ने रक्षाबंधन पर पुलिस अधिकारियों को बांधा रक्षा सूत्र, पुलिस की सेवा को किया नमन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तरांचल पंजाबी महासभा महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अनु कक्कड़ जी के नेतृत्व में हरिद्वार जिला इकाई द्वारा रक्षाबंधन का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और सम्मान के साथ मनाया गया। जिला अध्यक्ष रेनू अरोड़ा के माध्यम से जिले की टीम ने आज जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर , पुलिस अधीक्षक अभय सिंह और सिटी सर्किल ऑफिसर शिशुपाल सिंह नेगी को रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु, सुरक्षा और कर्तव्यनिष्ठा के लिए कामना की।
प्रदेश अध्यक्ष अनु कक्कड़ ने अपने संदेश में कहा कि उत्तरांचल पंजाबी महासभा का उद्देश्य केवल सामाजिक कार्य ही नहीं, बल्कि उन सभी लोगों का सम्मान करना है जो समाज की सेवा में लगे हैं। रक्षाबंधन का यह कार्यक्रम इसी कड़ी का एक हिस्सा है। उन्होंने जिले की पूरी टीम को इस सुंदर पहल के लिए बधाई दी और समस्त देशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर महिला विंग की बहनों ने कहा कि पुलिस हमारे समाज की असली रक्षक है। जिस प्रकार एक भाई अपनी बहन की रक्षा का वचन देता है, उसी प्रकार हमारी हरिद्वार पुलिस दिन-रात बिना किसी भेदभाव के आम जनमानस, विशेषकर महिलाओं और बहनों की सुरक्षा में तत्पर रहती है। त्योहारों पर जब पूरा देश अपने परिवार के साथ होता है, तब पुलिस परिवार से दूर रहकर हमारी सुरक्षा करती है, इसलिए यह रक्षा सूत्र सम्मान का सूत्र है।
जिला अध्यक्ष रेनू अरोड़ा ने कहा कि “आज हम बहनों ने अपने पुलिस भाईयों को राखी बांधकर यह एहसास दिलाया है कि पूरा पंजाबी समाज और हरिद्वार की मातृशक्ति उनके साथ है। एसएसपी महोदय और उनकी पूरी टीम का कार्य अत्यंत सराहनीय है। अपराध नियंत्रण से लेकर महिला सुरक्षा तक, हरिद्वार पुलिस ने एक मिसाल कायम की है।
इस कार्यक्रम में जिला टीम की दो महामंत्री श्रीमती मिनी पूरी और आयुषी टंडन तथा जिले की कोषाध्यक्ष शालू आहूजा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। सभी ने पुलिस अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस और जनता के बीच यह भाई-बहन का पवित्र रिश्ता समाज में एकता और विश्वास को और मजबूत करेगा। वहीं जिला अध्यक्ष रेनू अरोड़ा ने भी समस्त प्रदेशवासियों और देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधिकारियों ने भी महिला विंग की इस पहल की सराहना की और हरिद्वार की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

छपार में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पुलिस संग छापा मारकर नकली मावा बनाते एक आरोपी को किया पकड़ा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस ने सयुंक्त रूप से छापेमारी करते हुए केमिकल द्वारा नकली मावा तैयार करके मंडी में बेचने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने दस कुंतल मावा व भारी मात्रा में कैमिकल भी बरामद किया। टीम

हरिद्वार से चारधाम यात्रा, यात्री पंजीकरण बुलेटिन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला पर्यटन कार्यालय में बनाये गए यात्री पंजीकरण केंद्र में आज चारधाम यात्रा के लिए 320 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया। *यमनोत्री धाम के लिए -59* *गंगोत्री धाम के लिए – 61* *केदारनाथ धाम के लिए -88* *बद्रीनाथ धाम के लिए – 112* *हेमकुंड साहिब के लिए – शून्य* कुल – विभिन्न राज्यों

अक्टूबर माह में होने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित विश्व के सबसे बड़े महानाट्य जाणता राजा की तैयारियों को लेकर मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अक्टूबर माह में होने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित विश्व के सबसे बड़े महानाट्य जाणता राजा की तैयारियों हेतु कार्यकर्ता संगम एवं व्याख्यान माला से पूर्व कार्यक्रम समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार

पुलिस ने किया ज्वलैर्स के साथ हुई लूट का खुलासा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वैलर्स के साथ हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सामान व घटना में प्रयुक्त कैंची व मोटरसाईकिल बरामद की गयी है। एसपी सिटी कार्यालय में पत्रकारवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि

पुलिस ने किया साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साइबर क्राइम हॉटस्पॉट अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए श्यामपुर कोतवाली पुलिस ने बिहार के जामताड़ा की तर्ज पर संचालित मगध साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में तीन बिहार और दो हरिद्वार के रहने वाले हैं। नेटवर्क बिहार के नालंदा

पैगम्बर मौहम्मद साहब के दिखाए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान दें-शफी खान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पैगम्बर मोहम्मद साहब का जन्मोत्सव जश्ने ईद मिलादुन्नबी उपनगरी ज्वालापुर में धूमधाम व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। अंजुमन गुलामाने मुस्तफा सोसाइटी के संयोजन में मंडी का कुंआ एवं बाबा रोशन अली शाह की दरगाह से बैंड बाजों एवं तिरंगे झंडे के साथ गढ़ी वाले पीर तक चादरी जुलूस निकाला गया। अकीदतमंदों ने

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal