हरिद्वार (रिपोर्टर)। पथरी थाना क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के मुबारक मौके पर क्षेत्र के धनपुरा, घिस्सुपुरा, मुस्तफाबाद, पदार्था, फेरुपुर, नसीपुर कला, कटारपुर आदि गांवों से सैकड़ों अकीदतमंद चादर लेकर पैदल कलियर शरीफ के लिए रवाना हुए। पूरे रास्ते या रसूल अल्लाह के नारों और नात शरीफ से माहौल गूंजता रहा।
बुधवार को सुबह फज्र की नमाज के बाद से ही गांवों में तैयारियां शुरू हो गई थीं। मस्जिदों में नात-ख्वानी हुई। सुबह 9बजे अकीदतमंद सजी हुई चादरें कंधों पर लेकर जुलूस की शक्ल में निकले। आगे-आगे डीजे पर नात शरीफ बज रही थी, पीछे-पीछे बुजुर्ग, नौजवान और बच्चे कतारों में चल रहे थे। हर कोई साबिर पाक की दरगाह में चादर पेश करने को बेताब दिखा।
जुलूस जब धनपुरा पीठ बाजार पहुंचा तो वहां जनप्रतिनिधियों ने जोरदार स्वागत किया। बसपा नेता हाजी इरशाद अंसारी,
बीडीसी सदस्य साजिद अंसारी, मुंशी शकील, विधायक अनुपमा रावत, जिला पंचायत सदस्य बसपा से जयन्त चौहान, ने फूल बरसाकर और माला पहनाकर जायरीनों का इस्तकबाल किया।
स्वागत के साथ-साथ सेवा भी हुई। जनप्रतिनिधियों और स्थानीय दुकानदारों की ओर से पैदल जा रहे जायरीनों के लिए फलों, पानी, समोसे और शरबत का वितरण किया गया। कई जगह पर ग्रामीणों ने अपने हाथों से शरबत पिलाया। बुजुर्ग जायरीनों के लिए बैठने की व्यवस्था भी की गई थी।
त्योहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। थानाध्यक्ष पथरी रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात रही। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस ने पैदल गश्त की। अधिकारियों ने बताया कि जुलूस के रूट पर नजर रखने के लिए विशेष निगरानी रखी गई थी ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
प्रशासन की मुस्तैदी के बीच फेरुपुर चौकी पुलिस की लापरवाही सामने आई। जुलूस के दौरान जब हजारों की भीड़ सड़क पर थी, तब भी फेरुपुर चौकी पुलिस भारी वाहनों को रोकने में नाकाम रही। तेज रफ्तार ट्रक और डंपर भीड़ के बीच से गुजरते रहे, जिससे हादसे का खतरा बना रहा। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार पुलिस से वाहनों को रोकने की गुहार लगाई गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। लोगों ने चौकी पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताई है।
इस मौके पर समाजसेवी मो सलीम, अहसान, जाखिर, भूरा, मा गुलशनववर, इरशाद, पूर्व प्रधान सलीम अहमद, प्रधानप्रतिनिधि मो तस्लीम, जुलकर अंसारी, रियासत अली, मुकेश कुमार सराय,सुरेश कुमार, ओमपाल, लोकेश कुमार, नितिन कुमार, प्रभुधुन, डॉ अरुण बरनाला, अवनीश, मुस्तफा अंसारी, शादाब नेता, पूर्व प्रधान कालू हसन, आदि सैकड़ो प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

छपार में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पुलिस संग छापा मारकर नकली मावा बनाते एक आरोपी को किया पकड़ा
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस ने सयुंक्त रूप से छापेमारी करते हुए केमिकल द्वारा नकली मावा तैयार करके मंडी में बेचने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने दस कुंतल मावा व भारी मात्रा में कैमिकल भी बरामद किया। टीम






