चीनी के दामों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। चीनी के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के विरोध में महानगर कांग्रेस के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दूधाधारी चौक व कनखल में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि भाजपा सरकार को याद रखना चाहिए कि जनता की रसोई पर पड़ने वाली महंगाई की मार को किसी प्रचार से नहीं छिपाया जा सकता। कांग्रेस जनता के साथ खड़ी है। जनता को महंगाई से राहत दिलाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक पूरी मजबूती से आवाज उठायी जाएगी। प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष चौहान और युवा नेता वरुण बालियान ने कहा कि गरीब और महिला विरोधी भाजपा सरकार में महंगाई से आम जनता जीवन मुश्किल हो गया है। पार्षद महावीर वशिष्ठ और ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने चीनी के दाम बढ़ाकर पहले से ही महंगाई से परेशान जनता की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव और तुषार कपिल ने कहा कि मोदी सरकार ने पहले पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी की और अब चीनी के दामों में बढ़ोतरी कर आम आदमी की कमर तोड़ दी है। प्रदेश महासचिव मकबूल कुरैशी और वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा ने कहा कि हर वर्ग भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान है। यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया और प्रदेश कांग्रेस सचिव रविश भटीजा ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान हैं महंगाई ने आम आदमी की रसोई में असर डाला है तो बढ़ते चीनी के दामों ने महिलाओं का बजट हिला कर रख दिया है। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता सुभाष कपिल, भोमेश श्रीकुंज, हिमांशु राजपूत, राजेंद्र भारद्वाज, उज्जवल वालिया, नितिन यादव, ओम मलिक, करन सिंह राणा, कैश खुराना, नितिन तेश्वर, जतिन हाण्डा, शुभम अग्रवाल, सतीश गुजराल, आशीष प्रधान, दीपक पहाड़ी, ऋषभ वशिष्ठ, ऋषभ अरोड़ा, दिग्विजय जेपी, सुमन अग्रवाल, मधु शर्मा, आशु श्रीवास्तव, हरद्वारी लाल, दिनेश वालिया, कामेश्वर यादव, केशव अत्री, अमित गुप्ता, अभिषेक मिश्रा, शिवम यादव, राहुल मांझी, योगेश त्यागी, मोहित अरियाल, अश्वनी शर्मा, केशव, सन्नी, अंकुश, गोविंद पाण्डेय, नागेश रावत, वंश, विशाल, रोहित, विराट सिंह, मोहित अरोड़ा, नकुल माहेश्वरी, अश्वनी शर्मा, मोहित चौधरी, रितेश पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

हरिद्वार में मिठाई, पनीर, बेकरी उत्पादों सहित 08 खाद्य पदार्थों के विधिक नमूने लेकर जांच हेतु भेजे प्रयोगशाला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने तथा मिलावट पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से माननीय खाद्य सुरक्षा आयुक्त श्री विनय शंकर पांडेय एवं जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ निरंतर की जा रही है कार्यवाही

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुंभ मेले के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन की तैयारियों के दृष्टिगत जनपद हरिद्वार में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में चंडी चौक एवं आसपास क्षेत्र में सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण

रजत पदक विजेता प्रीति पाल का मुजफ्फरनगर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एक बार फिर जापान में आयोजित एशियाई पैरा खेल में रजत पदक जीतकर देश व अपने समाज का नाम रोशन करने वाली प्रीति पाल ने देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा पर नमन किया। प्रीति पाल का मुजफ्फरनगर अहिल्याबाई चौक पर पहुंचने पर पाल समाज के प्रतिष्ठित लोगो ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए देश

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज प्रदेश में प्रथम 11 संस्थान सम्मानित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भोपा रोड स्थित एक होटल में मंगलवार को जनपद स्तरीय आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी महोदय श्री उमेश मिश्रा ने ऑनलाइन माध्यम से की। सम्मेलन में मिशन के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सा संस्थानों और चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। निजी अस्पतालों की

फेडरेशन सभागार में जेम पोर्टल के प्रभावी उपयोग एवं समाधान हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

​मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सरकारी खरीदारी प्रक्रिया में पारदर्शिता, सुलभता और दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से आज फेडरेशन सभागार,में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जेम पोर्टल के माध्यम से खरीदारी करने वाले विभाग के क्रेताओं को समय-समय पर हो रहे नवीन परिवर्तनों से अवगत कराना तथा पोर्टल संचालन

AB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमति

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सूचना निदेशालय के सभागार में सूचना निदेशक, विशाल सिंह की अध्यक्षता में स्टेट हेल्थ एजेंसी, आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) द्वारा मान्यता प्राप्त पत्रकारों एवं उनके आश्रितों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु विकसित किए गए नवीन पोर्टल के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। सूचना निदेशक श्री सिंह द्वारा पोर्टल को Go-Live

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई