हरिद्वार (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पार्षद हरविंद्र सिंह विक्की को प्रदेश महामंत्री, सतनाम सिंह को प्रदेश कोषाध्यक्ष, मनोज महंत को प्रदेश उपाध्यक्ष, अजय अनेजा को प्रदेश सचिव एवं वरूण भाटिया को प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। इस दौरान राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मेहता भी मौजूद रहे। नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मेहता का स्वागत करते हुए सुनील सेठी ने कहा कि संगठन सर्व समाज के हितों को लेकर संकल्पबद्ध है। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय व्यक्तियों को संगठन से जोड़कर प्रदेश, जिला, शहर, वार्ड व बूथ स्तर तक कार्यकारणी का गठन किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मेहता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत कर समाज हित में कार्य करने की अपील की। इस अवसर पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हर भगवान छाबड़ा, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य सुरेश आनंद, अंबाला कैंट जिलाध्यक्ष विनोद जौहर, यमुनानगर जिलाध्यक्ष लक्ष्मण विनायक, अमन तलवार, वेदप्रकाश खुराना, ओमप्रकाश, गिरीश भाटिया, हरीश अरोड़ा, संजीव सहगल, रवि बांगा, सन्नी अरोड़ा, अमित अरोड़ा, सतवंत सिंह, राहुल अरोड़ा, विशाल अरोड़ा, अमृत सिंह, कुलदीप अरोड़ा, राजेश अरोड़ा, जतिन सेठी, कुलदीप सेठी, अमित सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

कुंभ मेला की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक में 57 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं को अनुमोदन
हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुंभ मेला 2027 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए अवस्थापना विकास तथा श्रद्धालु सुविधाओं से जुड़ी तैयारियों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में मंडलायुक्त गढ़वाल मंडल श्री आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में आयोजित उच्च स्तरीय समिति की बैठक में कुंभ क्षेत्र में विभिन्न स्थायी एवं अस्थायी






