राजपूत समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का अलंकरण समारोह संपन्न

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शनिवार को रुड़की रोड स्थित वैकटहाल में राजपूत समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का अलंकरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि डॉ आरके सिंह deen मां शाकंभरी विश्वद्यालय सहारनपुर, डॉ सुधीर पुंडीर प्राचार्य सनातन धर्म कॉलेज मुजफ्फरनगर, डॉ विकास कुमार प्राचार्य विवेकानंद डिग्री कॉलेज रुड़की ,डॉ अरविंद कुमार पूर्व प्रधानाचार्य एवं समाज के गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत गाकर, भारत माता एवं महाराणा प्रताप के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हुए अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा की अनुशासन मेहनत एवं उचित लक्ष्य रखने के उपरांत ही सफलता अर्जित की जा सकती है। कड़ी मेहनत अनुशासन एवं उचित मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है आज कलम की ताकत तलवार की ताकत से बड़ी है। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज का भला तभी हो सकता है जब उसमें शिक्षा की अधिकता हो‌। कार्यक्रम में लगभग 300 छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार स्वरूप उन्हें मेडल एवं महापुरुषों के चित्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुर राजेंद्र सिंह पुंडीर बामनहेडी, कार्यक्रम का संचालन श्री भूपेंद्र सिंह एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ठाकुर मुकुट राज सिंह ,ठाकुर दिलबाग सिंह, मनोज पुंडीर gm, रामफल सिंह एडवोकेट ,ठाकुर दिनेश पुंडीर, मनोज पुंडीर उद्योगपति, कुलदीप एडवोकेट, ठाकुर सतपाल सिंह एडवोकेट, ठाकुर नीरज सिंह, ठाकुर अनिल सिंह, ठाकुर अशोक सिंह ,ठाकुर अजय पुंडीर, प्रवीण पुंडीर ,ठाकुर संदल सिंह, सुभाष प्रधान, डॉ विनोद ,कुलदीप प्रधान ,नीरज चौहान ,ठाकुर दीपक सिंह पुंडीर ,ठाकुर सुरेश राघव, अंकित पुंडीर, ठाकुर शिवकुमार प्रधान एवं सैकड़ो समाज के लोगों का सहयोग रहा। जनपद में सर्वाधिक कक्षा 12 में अंक प्राप्त करने वाले आर्यन पुंडीर एवं रीना पुंडीर आईआईटी दिल्ली से पीएचडी के लिए सम्मानित किया गया।

कुंभ मेला की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक में 57 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं को अनुमोदन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुंभ मेला 2027 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए अवस्थापना विकास तथा श्रद्धालु सुविधाओं से जुड़ी तैयारियों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में मंडलायुक्त गढ़वाल मंडल श्री आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में आयोजित उच्च स्तरीय समिति की बैठक में कुंभ क्षेत्र में विभिन्न स्थायी एवं अस्थायी

मुल्तान ज्योत कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक नरेंद्र सिंह यादव

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महरौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नरेंद्र सिंह यादव ने मुल्तान ज्योत कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से मुलाकात कर सामाजिक एकजुटता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। विधायक नरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए सभी वर्गों

हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक प्रतिनिधित्व में बदलाव किया जाए-शिवम सड़ाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सामाजिक कार्यकर्ता शिवम सडाना ने प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान विधानसभा चुनाव से पहले हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र 25 में राजनीतिक प्रतिनिधित्व में बदलाव की मांग की है। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेताओं से मांग की कि हरिद्वार विधानसभा से पार्टी को युवा चेहरों को प्रत्याशी के

स्वर्ण समाज ने की यूजीसी कानून वापस लेने की मांग उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वर्ण समाज के लोगों ने तहसीलदार एवं उपजिला अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रेषित कर यूजीसी कानून को वापस लेने की मांग की है। इस दौरान स्वर्ण समाज के लोगों ने धरना प्रदर्शन भी किया और यूजीसी कानून केे प्रति विरोध जताया। अजय शर्मा ने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों

ज्वालापुर का समग्र विकास कर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएं-विपिन गुप्ता

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर शहर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन गुप्ता एवं महामंत्री विक्की तनेजा ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर ज्वालापुर का समग्र विकास कर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। ज्ञापन में विपिन गुप्ता ने कहा है कि ज्वालापुर रानीपुर एवं हरिद्वार दोनों विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ा हुआ ऐतिहासिक, धार्मिक एवं प्रमुख

चीनी के दामों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। चीनी के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के विरोध में महानगर कांग्रेस के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दूधाधारी चौक व कनखल में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि भाजपा सरकार को याद रखना चाहिए

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई