मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चरथावल विधानसभा के गांव दूधली में भारतीय किसान यूनियन सेवक अराजनीतिक की संगठन विस्तार को लेकर अहम पंचायत हुई। जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर दीपक सोम, राष्ट्रीय सचिव ठाकुर राकेश राजपूत जी, प. उ. युवा अध्यक्ष प्रशांत राणा, मण्डल अध्यक्ष अजमल पुंडीर, मण्डल सचिव गय्यूर अली, अंकुर राणा बलवाखेड़ी, रोहित राणा सतीश राणा प्रवीण राणा, मंजीत राणा, धीरज राणा अखिल भारतीय करणी सेना, सुरेन्द्र कश्यप जिला मंत्री भाजपा, भूपेंद्र प्रधान जी इंद्रगढ़, आदि उपस्थित रहे।
पंचायत की अध्यक्षता सुभाष चौहान एवं मंच का संचालन ओमवीर सिंह आर्य, ठाकुर बृजपाल सिंह, उदयराज चेयरमैन, ठाकुर रामभूल सिंह इंटर कॉलेज अध्यक्ष, ठाकुर सुभाष सिंह इण्टर कालेज मैनेजर, कुलदीप पुंडीर, अमित पुंडीर, आर्यन शर्मा आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष चौहान ने कहा कि योगी सरकार में किसान सुरक्षित है एवं गन्ने का उचित मूल्य किसान को मिल रहा है एवं शोभित पुंडीर को शुभकामनाएं दी। ठाकुर शोभित पुंडीर को जिलाध्यक्ष, ठाकुर नेत्रपाल जी को जिला सचिव और कुलदीप शर्मा को ग्राम अध्यक्ष की जिम्मेदारी राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक सोम ने दी।

संत समाज का मार्गदर्शन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा: मुख्यमंत्री
हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री ब्रह्म निवास आश्रम सप्तसरोवर रोड भूपतवाला में पूज्य सतगुरु लाल दास महाराज के 51वाँ निर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूज्य सतगुरू लाल दास महाराज ने अपने जीवन में आध्यात्मिकता को प्राथमिकता देते हुए समाज को सेवा, सत्य और भक्ति के






