स्पिक मैके के तत्वावधान में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज में ओडिसी नृत्य कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति….

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्पिक मैके मुजफ्फरनगर चैप्टर के तत्वावधान में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज, जड़ौदा के सभागार में भारतीय शास्त्रीय कला एवं संस्कृति को विद्यार्थियों से जोड़ने के उद्देश्य से ओडिसी नृत्य कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय ओडिसी नृत्य कलाकार प्रवात कुमार सवाई एवं उनके दल ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों एवं उपस्थित अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय ओडिसी नृत्य कलाकार प्रवात कुमार सवाई, स्पिक मैके के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधा मोहन तिवारी, कलाकार रोहित कुमार प्रधान, ऋतिक पात्रा, विश्वजीत प्रधान, स्वागतिका साहू, स्वयंसेवक मृदुला मित्तल एवं नीति मित्तल, अतिथि विकास भार्गव, प्रेरक जैन, रीटा दहिया, आदित्य दहिया तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम का शानदार एवं प्रभावशाली संचालन विद्यालय की छात्राओं उम्मेहानि एवं अवनी ने किया। दोनों छात्राओं ने अपनी सधी हुई वाणी, आत्मविश्वास एवं सुंदर प्रस्तुति से पूरे कार्यक्रम को क्रमबद्ध एवं आकर्षक बनाए रखा।
ओडिसी नृत्य की अद्भुत प्रस्तुतियों ने बांधा समां….
मुख्य कलाकार प्रवात कुमार सवाई ने ओडिसी नृत्य की विभिन्न शैलियों और भावों का अत्यंत प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उन्होंने मंगलाचरण में देवी स्तुति के बाद दशावतार की प्रस्तुति में भगवान विष्णु के मत्स्य, कछुआ , वराह एवं नरसिंह अवतारों को अपनी भाव-भंगिमाओं, मुद्राओं और नृत्य की सूक्ष्म तकनीकों के माध्यम से जीवंत कर दिया।
इसके पश्चात मधुराष्टकम् की भावपूर्ण प्रस्तुति एवं मोक्ष नृत्य ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक ऊर्जा से भर दिया। कलाकार की भावाभिव्यक्ति, पद संचालन, हस्त मुद्राओं तथा तालबद्ध नृत्य ने विद्यार्थियों को भारतीय शास्त्रीय नृत्य की गहराई से परिचित कराया। स्वागतिका साहू ने वसंत पल्लवी की मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। उनकी नृत्य मुद्राओं, लय एवं भावाभिव्यक्ति ने ओडिसी नृत्य की सुंदरता को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मर्दल की थाप पर रोहित कुमार प्रधान, शास्त्रीय गायन में ऋतिक पात्रा तथा बांसुरी वादन में विश्वजीत प्रधान ने अपनी अद्भुत कला का प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम को और अधिक जीवंत बना दिया। संगीत एवं नृत्य के सुंदर समन्वय ने विद्यार्थियों को भारतीय शास्त्रीय कला की समृद्ध परंपरा का प्रत्यक्ष अनुभव कराया।
इस अवसर पर स्पिक मैके के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधा मोहन तिवारी ने विद्यार्थियों को संस्था के उद्देश्य के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि स्पिक मैके विद्यार्थियों एवं युवाओं को भारतीय शास्त्रीय संगीत, नृत्य, लोक कला और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का कार्य करता है। संस्था देशभर के विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में प्रतिष्ठित कलाकारों के कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को भारतीय कला को करीब से समझने और अनुभव करने का अवसर प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि भारतीय शास्त्रीय कलाएं केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि अनुशासन, साधना, एकाग्रता, धैर्य और संस्कार का माध्यम भी हैं। विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़कर उसे समझना और आगे बढ़ाना चाहिए।
ओडिसी कलाकार प्रभात कुमार सवाई ने विद्यार्थियों को ओडिसी नृत्य की उत्पत्ति, विशेषताओं, मुद्राओं, भाव-भंगिमाओं, पद संचालन, ताल एवं लय के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने अनेक हस्त मुद्राएं एवं नृत्य की मूलभूत तकनीकें स्वयं करके दिखाईं तथा विद्यार्थियों से उनका अभ्यास भी कराया। उन्होंने बताया कि किसी भी शास्त्रीय नृत्य को सीखने के लिए निरंतर अभ्यास, अनुशासन, धैर्य एवं समर्पण आवश्यक है। विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक विभिन्न मुद्राओं एवं नृत्य की बारीकियों को सीखा।
प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया ने स्पिक मैके के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधा मोहन तिवारी, अंतरराष्ट्रीय कलाकार प्रभात कुमार सवाई एवं उनके पूरे दल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, कला, संगीत एवं संस्कारों से जोड़ना भी आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि महान कलाकारों को सामने देखकर उनकी कला एवं साधना को समझने का अवसर विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों की मुक्त कंठ से सराहना की। पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए भारतीय शास्त्रीय कला एवं संस्कृति से रूबरू होने का अविस्मरणीय अनुभव बन गया।

संत समाज का मार्गदर्शन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा: मुख्यमंत्री

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री ब्रह्म निवास आश्रम सप्तसरोवर रोड भूपतवाला में पूज्य सतगुरु लाल दास महाराज के 51वाँ निर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूज्य सतगुरू लाल दास महाराज ने अपने जीवन में आध्यात्मिकता को प्राथमिकता देते हुए समाज को सेवा, सत्य और भक्ति के

लम्पी रोग की स्थिति का अध्ययन व निरीक्षण करने क्षेत्र में उतरी टीम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि भारत सरकार के पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के संयुक्त आयुक्त डॉ विजय कुमार तेवतिया द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर में लम्पी रोग की स्थिति का अध्ययन व निरीक्षण करने हेतु मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जितेंद्र गुप्ता के साथ क्षेत्र भ्रमण किया गया। उनके द्वारा

पहलवानी ग्रामीण संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा है-मनोज कुमार गौतम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खेड़ी शिकोहपुर में विशाल दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में क्षेत्र के प्रतिभाशाली पहलवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और दांव-पेंच का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य मनोज कुमार गौतम ने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया और शुभकामनाएं दीं। मनोज कुमार गौतम ने कहा कि

हरिद्वार में मुलतान जोत महोत्सव का आयोजन रविवार को

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को आयोजित किए जा रहे मुलतान जोत महोत्सव के तहत देश भर से आए लाखों श्रद्धालु हरकी पैड़ी मां गंगा से दूध की होली खेलेंगे और जोत प्रवाहित करेंगे। प्रैस क्लब में पत्रकारों को जानकारी देते हुए अखिल भारतीय मुलतान संगठन के अध्यक्ष डा.महेंद्र नागपाल ने बताया कि जोत महोत्सव की सभी

हिमालयन एमएसएमई एक्सपो में कृषि उत्पादों ने खींचा ध्यान छात्रों ने भी दिखाया उत्साह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रेमनगर आश्रम में आयोजित चार दिवसीय हिमालयन एमएसएमई एक्सपो के दूसरे दिन शनिवार को छात्रों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने भी एक्सपो में जाकर स्टालों का अवलोकन किया और कृषि और बागवानी से जुड़े उत्पादों की जानकारी ली। इसके साथ ही विभिन्न शिक्षण संस्थानों से

रानीपुर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत आरोपी को किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नशा मुक्त देवभूमि अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए रानीपुर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। नशा मुक्त देवभूमि अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal