मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि वैष्णो देवी मंदिर मंदिर गांधी कालोनी में चल रही श्रीमद भागवत कथा के द्वितीय दिवस में कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि परमात्मा को भूलने का समय दुख नहीं अपितु सुख है अक्सर सुख में व्यक्ति भगवान को भूल जाता है इसलिए कुंती ने भगवान से दुख मांगा जिससे भगवान का स्मरण बना रहे भीष्म पितामह का प्रसंग श्रवण कराते हुए व्यास जी ने कहा कि जिसका भगवान के प्रति अगाध प्रेम होता है भगवान उस पर
अवश्य कृपा करते हैं भीष्म पितामह की अंतिम इच्छा थी कि भगवान का दर्शन हो जाए तो भगवान ने उन्हें दर्शन दिया
अतः मनुष्य के जीवन का सार समझाते हुए कहा कि मनुष्य के जीवन का लक्ष्य ऐसा होना चाहिए कि संसार में रहते हुए भी परमात्मा का स्मरण बना रहे राधा कृष्ण की दिव्य झांकी का सभी श्रोताओं ने दर्शन व पूजन कर मन्त्र मुग्ध हो गए इस अवसर पर हरि मोहन गर्ग छाया शर्मा रश्मि अग्रवाल बंटी अग्रवाल पूनम शुक्ला पारुल सिंगल नमन तिवारी राजीव यादव मुकेश वर्मा राजा उपाध्याय विपिन त्यागी शिवा पांडे समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

स्वाधीनता दिवस पर उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य एडवोकेट पंकज शर्मा हुए सम्मानित
जयपुर (रिपोर्टर)। देश के 80 वे स्वतंत्रता दिवस पर राज्य उपभोक्ता आयोग जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में पंकज शर्मा सदस्य जिला उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य को अध्यक्ष राज्य उपभोक्ता आयोग राजस्थान श्री देवेंद्र कच्छावा ने उत्कृष्ट कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया।इस अवसर पर राज्य/जिला उपभोक्ता आयोग राजस्थान के कई अध्यक्ष/सदस्य






