हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना सिडकुल पुलिस ने तमंचे और कारतूस समेत एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए संदिग्धों की पड़ताल करने के एसएसपी के निर्देशों के अनुपालन में थाना सिडकुल पुलिस टीम ने आन्नेकी पुल के पास चेकिंग के दौरान अश्वनी उर्फ कल्लू पुत्र विजय बहादुर थाना सेठपुरा थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश हाल निवासी बड़ी आन्नेकी सिडकुल हरिद्वार को 315 बोर के तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ दबोच लिया। पुलिस टीम में एसआई देवेंद्र चौहान, कांस्टेबल नरेंद्र चौहान व हरि सिंह शामिल रहे।

स्वाधीनता दिवस पर उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य एडवोकेट पंकज शर्मा हुए सम्मानित
जयपुर (रिपोर्टर)। देश के 80 वे स्वतंत्रता दिवस पर राज्य उपभोक्ता आयोग जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में पंकज शर्मा सदस्य जिला उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य को अध्यक्ष राज्य उपभोक्ता आयोग राजस्थान श्री देवेंद्र कच्छावा ने उत्कृष्ट कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया।इस अवसर पर राज्य/जिला उपभोक्ता आयोग राजस्थान के कई अध्यक्ष/सदस्य






