मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर के द्वारिकापुरी स्थित श्रीराम दरबार में अखंड श्रीरामचरितमानस गान सेवा के 61वें वर्ष के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का गुरुवार, 20 अगस्त को विधिवत समापन हुआ। श्रीराम दरबार में विगत 60 वर्षों से निरंतर श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ एवं गायन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जा रहा है। इस वर्ष भी 19 अगस्त से अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ का शुभारंभ हुआ, जिसकी 20 अगस्त को विधिवत पूर्णाहुति हुई।
कार्यक्रम के प्रथम दिवस, बुधवार 19 अगस्त को प्रातः 9 बजे नित्य श्रीराम कथा तथा प्रातः 10 बजे अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ प्रारंभ हुआ। नगर की विभिन्न कीर्तन मंडलियों द्वारा निरंतर स्वरबद्ध रामायण पाठ किया गया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर श्रीरामचरितमानस का श्रवण किया और प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त किया।
द्वितीय दिवस, गुरुवार 20 अगस्त को प्रातः 8 बजे यज्ञ-हवन का आयोजन किया गया। इसके उपरांत सांस्कृतिक प्रस्तुति एवं भजनांजलि, संतों के आशीर्वचन तथा अखंड पाठ की पूर्णाहुति संपन्न हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए ब्राह्मण भोज, प्रसाद एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
श्रीरामदरबार के अध्यक्ष पं. रामदेव शर्मा ने बताया कि श्रीरामचरितमानस का निरंतर गायन एवं पाठ श्रीरामदरबार की वर्षों पुरानी आध्यात्मिक परंपरा है। इस अवसर पर उन्होंने सभी श्रद्धालुओं, कीर्तन मंडलियों, संत-महात्माओं एवं आयोजन में तन-मन-धन से सहयोग करने वाले धर्मप्रेमी बंधुओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अमिता शर्मा, शिवांगी भारद्वाज, अनुज भारद्वाज, वैदेही विशिष्ट, अंकित वाशिष्ठ एवं गोविंद शर्मा सहित अनेक श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों का विशेष सहयोग रहा।
श्रीरामदरबार की ओर से सभी श्रद्धालुओं से श्रीरामचरितमानस के संदेश को अपने जीवन में अपनाने तथा प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ सुभाष शर्मा पूर्व अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष भाजपा विनीत कात्यान, सर्व ब्राह्मण महासभा राष्ट्रीय महामंत्री डॉक्टर संदीप शर्मा एवं राष्ट्रीय सलाहकार ब्रह्म प्रकाश शर्मा, जिला अध्यक्ष हरीश गौतम जीजिला महामंत्री संजय गौतम जी प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज गौतम, मातृशक्ति अध्यक्ष पूजा द्विवेदी, जिला अध्यक्ष महिला, अमित शर्मा जिला अध्यक्ष, लक्ष्मण शर्मा, युवा जिला उपाध्यक्ष विशाल शर्मा, जिला मंत्री महिला ममता कात्यान, नगर कोषाध्यक्ष महादेव, मीनाक्षी, रजनी गोयल सहित हजारों श्रद्धालुओं ने सम्मिलित होकर धर्म लाभ उठाया एवं भगवान श्रीराम जी आशीर्वाद प्राप्त किया।

स्वाधीनता दिवस पर उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य एडवोकेट पंकज शर्मा हुए सम्मानित
जयपुर (रिपोर्टर)। देश के 80 वे स्वतंत्रता दिवस पर राज्य उपभोक्ता आयोग जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में पंकज शर्मा सदस्य जिला उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य को अध्यक्ष राज्य उपभोक्ता आयोग राजस्थान श्री देवेंद्र कच्छावा ने उत्कृष्ट कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया।इस अवसर पर राज्य/जिला उपभोक्ता आयोग राजस्थान के कई अध्यक्ष/सदस्य






