श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज-इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी बना “रेडिंगटन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस”

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज-इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मुजफ्फरनगर ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। कॉलेज को ’रेडिंगटन फाउंडेशन एवं आईसीटी अकादमी’ के सहयोग से ’रेडिंगटन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर यूथ एम्पावरमेंट’ के रूप में मान्यता प्राप्त हुई है। गर्व की बात है कि श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज – इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी उत्तर भारत का पहला संस्थान बना’ है जिसने अपने कैंपस में ’450 घंटे की अमेजन क्लाउड ट्रेनिंग’ प्रारंभ की है। इससे छात्रों को क्लाउड कंप्यूटिंग और अन्य फ्यूचर टेक्नोलॉजी में सीधी ट्रेनिंग मिलेगी। इसके अन्तर्गत ’रेडिंगटन फाउंडेशन एवं आईसीटी अकादमी’ के तहत विद्यार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।
इस सफलता का आधार चेयरमैन सर डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ’ का स्पष्ट विजन है। ’चेयरमैन डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ’ ने कहा, षहमारा विजन है हर छात्र को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक कौशल और बेहतर करियर के अवसर उपलब्ध कराना। इसी दिशा में कॉलेज लगातार नए कदम उठा रहा है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सत्येंद्र नारायण, सीनियर मैनेजर, आईसीटी एकेडमी प्रो. (डॉ.) अश्वनी कुमार वशिष्ठ, निदेशक, श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज एवं डॉ. सुचित्रा त्यागी, डीन एकेडमिक्स सहित विभागाध्यक्षों एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर जितेंद्र कुमार, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर और संदीप कुशवाहा (प्रशिक्षक एडब्ल्यूएस एकेडेमी) सहित प्रशिक्षण से जुड़े विशेषज्ञ एवं प्रशिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को । एडब्लूएस (AWS)एवं क्लाउड कंप्यूटिंग के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों तथा प्रशिक्षण की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।मुख्य अतिथि श सत्येंद्र नारायण ने अपने संबोधन में कहा कि ।प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों को ऐमजॉन वेब सीरीज एंड क्लाउड कंप्यूटिंग का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को AWS प्रमुख सेवाओं, क्लाउड आर्किटेक्चर, सिक्योरिटी, स्टोरेज एवं डिप्लॉयमेंट जैसी महत्वपूर्ण तकनीकों से परिचित कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रैक्टिकल सेशन एवं वास्तविक जीवन में उपयोग होने वाले एप्लीकेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को हैंड्स-ऑन अनुभव प्रदान किया जाएगा।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में क्लाउड कंप्यूटिंग तेजी से विकसित हो रहा तकनीकी क्षेत्र है और AWS जैसी तकनीकों का ज्ञान विद्यार्थियों के तकनीकी कौशल को मजबूत करने के साथ-साथ उनके कैरियर एवं रोजगार के अवसरों को भी बढ़ाएगा। यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों को AWS सर्टिफिकेशन की तैयारी तथा उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
निदेशक प्रो. (डॉ.) अश्वनी कुमार वशिष्ठ ने कहा कि उद्योग की बदलती तकनीकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक शिक्षा तक सीमित न रखकर उन्हें आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना संस्थान की प्राथमिकता है। प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों को क्लाउड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नई संभावनाओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि कॉलेज को परंपरागत शिक्षा से निकलकर ’इंडस्ट्री रिक्वायर्ड स्किल मॉडल पर ट्रांसफॉर्म किया जाना चाहिये तथा यह भी बताया कि आज के समय में सिर्फ डिग्री काफी नहीं है डिग्री के साथ-साथ कौशल की आवश्यकता है। डीन एकेडमिक्स डॉ. सुचित्रा त्यागी ने कहा कि इस प्रकार के उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों में तकनीकी दक्षता, आत्मविश्वास एवं रोजगारपरक कौशल विकसित करने में सहायक होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाने तथा नियमित रूप से प्रैक्टिकल गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया।
संस्थान की ओर से बताया गया कि 450 घंटे के इस विस्तृत प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को AWS क्लाउड सर्विसेज, क्लाउड आर्किटेक्चर, स्टोरेज, सिक्योरिटी, डिप्लॉयमेंट एवं अन्य क्लाउड कंप्यूटिंग अवधारणाओं के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को तकनीकी क्षेत्र में बेहतर कैरियर विकल्पों के लिए तैयार किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में रजिस्ट्रार डॉ. अंकुर कुमार, विभागाध्यक्ष, इंजीनियर पवन कुमार, इंजीनियर आशीष चौहान, इंजीनियर कनुप्रिया, इंजीनियर फिरोज एवं इंजीनियर अंकुर कौशिक सहित संबंधित विभाग के शिक्षकों एवं आयोजक टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में ICT समन्वयक इं0 अभिषेक वशिष्ठ’ एवं इं0 अपेक्षा नायक का विशेष योगदान रहा। ’रेडिंगटन फाउंडेशन से श्री सत्यनारायण, ICT मैनेजर’ भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों, प्रशिक्षकों एवं सभी सहयोगी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

स्वाधीनता दिवस पर उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य एडवोकेट पंकज शर्मा हुए सम्मानित

जयपुर (रिपोर्टर)। देश के 80 वे स्वतंत्रता दिवस पर राज्य उपभोक्ता आयोग जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में पंकज शर्मा सदस्य जिला उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य को अध्यक्ष राज्य उपभोक्ता आयोग राजस्थान श्री देवेंद्र कच्छावा ने उत्कृष्ट कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया।इस अवसर पर राज्य/जिला उपभोक्ता आयोग राजस्थान के कई अध्यक्ष/सदस्य

श्रीमद् भागवत कथा में सही भक्ति की रसधार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि वैष्णो देवी मंदिर मंदिर गांधी कालोनी में चल रही श्रीमद भागवत कथा के द्वितीय दिवस में कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि परमात्मा को भूलने का समय दुख नहीं अपितु सुख है अक्सर सुख में व्यक्ति भगवान को भूल जाता है इसलिए कुंती ने भगवान से

श्रीरामदरबार के 61वें वार्षिकोत्सव पर अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ की पूर्णाहुति, यज्ञ-हवन एवं भंडारे का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर के द्वारिकापुरी स्थित श्रीराम दरबार में अखंड श्रीरामचरितमानस गान सेवा के 61वें वर्ष के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का गुरुवार, 20 अगस्त को विधिवत समापन हुआ। श्रीराम दरबार में विगत 60 वर्षों से निरंतर श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ एवं गायन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जा रहा है।

गलत नंबर की शिकायत पर एक घंटे में कार्रवाई, सुभाष चौहान की पहल से समस्या का समाधान!

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शामली स्थित रोशन मेडिकल स्टोर के बिलों पर मुजफ्फरनगर के शर्मा मेडिकल स्टोर का फोन नंबर दर्ज होने की शिकायत सामने आते ही महज एक घंटे के भीतर कार्रवाई कर समस्या का समाधान करा दिया गया। शर्मा मेडिकल स्टोर के संचालक सुजीत शर्मा ने जिला औषधि निरीक्षक शामली को शिकायत देकर मामले से

चारधाम यात्रा,यात्री पंजीकरण अपडेट बुलेटिन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला पर्यटन कार्यालय में बनाये गए यात्री पंजीकरण केंद्र में आज चारधाम यात्रा के लिए 120 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया। यमनोत्री धाम के लिए -07* गंगोत्री धाम के लिए – 07* केदारनाथ धाम के लिए -45* बद्रीनाथ धाम के लिए – 61* हेमकुंड साहिब के लिए – शून्य* कुल – विभिन्न राज्यों

मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना 2026-27: हरिद्वार में 116 खिलाड़ियों ने दिया जनपद स्तरीय चयन ट्रायल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम योजना 2026-27 के तहत जनपद हरिद्वार में जनपद स्तरीय चयन ट्रायल शुरू हुए। प्रथम दिवस योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद में हॉकी, बॉक्सिंग, कबड्डी,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal