23 अगस्त को मंसूरपुर में जुटेगा त्यागी-ब्राह्मण समाज, जिला सम्मेलन की तैयारियां तेज

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मंसूरपुर क्षेत्र के गांव सोहजनी तगान स्थित आर.के. फार्म, राखी पब्लिक स्कूल के सामने आगामी 23 अगस्त को त्यागी-ब्राह्मण समाज का विशाल जिला सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन को लेकर आयोजकों की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों से समाज के प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों के सम्मेलन में पहुंचने की उम्मीद है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा सांसद राजीव राय होंगे। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित त्यागी सभा भवन में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इसमें कार्यक्रम संयोजक एवं वरिष्ठ सपा नेता प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने सम्मेलन की रूपरेखा और उद्देश्य की जानकारी दी।
वरिष्ठ सपा नेता प्रमोद त्यागी ने बताया कि विशाल जिला सम्मेलन का आयोजन 23 अगस्त को दोपहर 12 बजे से किया जाएगा। इसमें मुजफ्फरनगर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से त्यागी एवं ब्राह्मण समाज के लोग भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में सामाजिक मुद्दों के साथ समाज की एकजुटता, आपसी संवाद और भविष्य की दिशा को लेकर चर्चा की जाएगी। बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र की सम्मेलन में विशेष भागीदारी रहेगी। कार्यक्रम संयोजक प्रमोद त्यागी ने कहा कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर आपसी संवाद को मजबूत करना और सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के बीच बेहतर समन्वय और आपसी सहयोग की आवश्यकता है।आयोजकों के अनुसार सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में समाज के लोगों से संपर्क किया जा रहा है और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारी की जा रही है। पत्रकार वार्ता के दौरान जनपद मुजफ्फरनगर त्यागी समाज के अध्यक्ष शिवकुमार त्यागी ने समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि काफी समय से त्यागी समाज को राजनीतिक दलों में पर्याप्त प्रतिनिधित्व का अवसर नहीं मिल रहा है। शिवकुमार त्यागी ने कहा कि समाज के लोगों को राजनीतिक रूप से आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि त्यागी समाज के योग्य लोगों को उनकी राजनीतिक पार्टी से जुड़े होने की परवाह किए बिना चुनाव में प्रतिनिधित्व और टिकट का अवसर दिया जाना चाहिए। उन्होंने राजनीतिक दलों से समाज की भागीदारी को गंभीरता से लेने और योग्य कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने की मांग की। आयोजकों का कहना है कि सम्मेलन को लेकर विभिन्न स्तरों पर तैयारियां की जा रही हैं। समाज के लोगों से संपर्क कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। आयोजकों का प्रयास है कि जनपद के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में लोग सम्मेलन में पहुंचें। सम्मेलन में सामाजिक एकता के साथ-साथ समाज के राजनीतिक और सामाजिक हितों से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श होने की संभावना है। इस दौरान दौरान त्यागी सभा के महामंत्री नरेश त्यागी, पूर्व अध्यक्ष उमेश त्यागी, चंद्रमणि त्यागी, मास्टर जयराज त्यागी सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की‌

स्वाधीनता दिवस पर उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य एडवोकेट पंकज शर्मा हुए सम्मानित

जयपुर (रिपोर्टर)। देश के 80 वे स्वतंत्रता दिवस पर राज्य उपभोक्ता आयोग जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में पंकज शर्मा सदस्य जिला उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य को अध्यक्ष राज्य उपभोक्ता आयोग राजस्थान श्री देवेंद्र कच्छावा ने उत्कृष्ट कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया।इस अवसर पर राज्य/जिला उपभोक्ता आयोग राजस्थान के कई अध्यक्ष/सदस्य

श्रीमद् भागवत कथा में सही भक्ति की रसधार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि वैष्णो देवी मंदिर मंदिर गांधी कालोनी में चल रही श्रीमद भागवत कथा के द्वितीय दिवस में कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि परमात्मा को भूलने का समय दुख नहीं अपितु सुख है अक्सर सुख में व्यक्ति भगवान को भूल जाता है इसलिए कुंती ने भगवान से

श्रीरामदरबार के 61वें वार्षिकोत्सव पर अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ की पूर्णाहुति, यज्ञ-हवन एवं भंडारे का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर के द्वारिकापुरी स्थित श्रीराम दरबार में अखंड श्रीरामचरितमानस गान सेवा के 61वें वर्ष के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का गुरुवार, 20 अगस्त को विधिवत समापन हुआ। श्रीराम दरबार में विगत 60 वर्षों से निरंतर श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ एवं गायन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जा रहा है।

गलत नंबर की शिकायत पर एक घंटे में कार्रवाई, सुभाष चौहान की पहल से समस्या का समाधान!

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शामली स्थित रोशन मेडिकल स्टोर के बिलों पर मुजफ्फरनगर के शर्मा मेडिकल स्टोर का फोन नंबर दर्ज होने की शिकायत सामने आते ही महज एक घंटे के भीतर कार्रवाई कर समस्या का समाधान करा दिया गया। शर्मा मेडिकल स्टोर के संचालक सुजीत शर्मा ने जिला औषधि निरीक्षक शामली को शिकायत देकर मामले से

चारधाम यात्रा,यात्री पंजीकरण अपडेट बुलेटिन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला पर्यटन कार्यालय में बनाये गए यात्री पंजीकरण केंद्र में आज चारधाम यात्रा के लिए 120 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया। यमनोत्री धाम के लिए -07* गंगोत्री धाम के लिए – 07* केदारनाथ धाम के लिए -45* बद्रीनाथ धाम के लिए – 61* हेमकुंड साहिब के लिए – शून्य* कुल – विभिन्न राज्यों

मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना 2026-27: हरिद्वार में 116 खिलाड़ियों ने दिया जनपद स्तरीय चयन ट्रायल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम योजना 2026-27 के तहत जनपद हरिद्वार में जनपद स्तरीय चयन ट्रायल शुरू हुए। प्रथम दिवस योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद में हॉकी, बॉक्सिंग, कबड्डी,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal