हरिद्वार (रिपोर्टर)। भूपतवाला स्थित श्री साधुबेला आश्रम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आचार्य स्वामी गौरीशंकर दास महाराज ने ध्वजारोहण कर देश की खुशहाली और उन्नति की कामना की। इस अवसर पर स्वामी गौरीशंकर दास महाराज ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस भारतीय नागरिकों के लिए गौरव का दिन है। हम सभी देश के लिए प्राण देने वाले अमर सपूतों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। हजारों देशभक्तों की बलिदान के बाद अंग्रेजों की दासता से देश मुक्त हुआ था। देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले शहीदों का स्मरण अनंत काल तक किया जाएगा। भारत के इतिहास में यह दिन समस्त देशवासियों के लिए गौरवशाली है। भारतीय संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। आजादी के बाद भारत ने बहुआयामी सामाजिक और आर्थिक प्रगति की है। भारत जल्द ही विश्व गुरु के रूप में संपूर्ण विश्व का मार्गदर्शन करेगा। हम सभी को राष्ट्र की उन्नति में अपना सहयोग प्रदान करना चाहिए।
आचार्य स्वामी गौरीशंकर दास महाराज ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति नियति का एक अनूठा संगम था, क्योंकि स्वतंत्रता का संघर्ष लंबा और कठिन था, जिसमें कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी। ऐसे वीर सपूतों को भारत का प्रत्येक व्यक्ति नमन करता है।

वैदिक पुत्री पाठशाला में हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का आयोजन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद्–मुजफ्फरनगर ‘संकल्प’ द्वारा ‘एनीमिया मुक्त भारत’ अभियान के अंतर्गत 18 अगस्त मंगलवार को वैदिक पुत्री पाठशाला, नई मंडी, मुजफ्फरनगर में हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस जनहितकारी स्वास्थ्य अभियान के अंतर्गत 125 बालिकाओं के हीमोग्लोबिन की जाँच अग्रवाल पैथलैब के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा की गई। इस अवसर पर प्रांतीय






