मुख्यमंत्री ने 78 हजार से अधिक राशन डीलरों को दी ऐतिहासिक सौगात, लाभांश ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल किया

Share :

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश के यशस्वी एवं जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं (राशन डीलरों) को एक ऐतिहासिक एवं बहुप्रतीक्षित सौगात प्रदान करते हुए उनके लाभांश को ₹90 प्रति कुंतल से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल करने की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी प्रणाली के अंतर्गत ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का भी शुभारंभ किया, जिससे सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को और अधिक पारदर्शी, जवाबदेह, तकनीक-सक्षम एवं जनोन्मुखी बनाया जा सके।

मुख्यमंत्री के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का जिला पंचायत सभागार, मुज़फ्फरनगर में सजीव प्रसारण देखा गया, जिसमें प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों, खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में उपस्थित उचित दर विक्रेताओं के साथ सहभागिता की। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस निर्णय की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि यह निर्णय केवल राशन डीलरों के आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम नहीं है, बल्कि उनकी वर्षों पुरानी मांग का सम्मान करते हुए प्रदेश सरकार की संवेदनशील एवं जनहितैषी कार्यशैली का सशक्त प्रमाण भी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रत्येक वर्ग के सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि के लिए निरंतर ऐतिहासिक निर्णय ले रही है। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सार्वजनिक वितरण प्रणाली आज देश के लिए एक आदर्श मॉडल बन चुकी है। आधुनिक तकनीक, पारदर्शी व्यवस्था और जवाबदेह प्रशासन के माध्यम से गरीब एवं पात्र लाभार्थियों तक खाद्यान्न की निर्बाध एवं समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। ई-पॉस आधारित फीडबैक प्रणाली के लागू होने से वितरण व्यवस्था और अधिक प्रभावी, पारदर्शी तथा उत्तरदायी बनेगी।
उन्होंने विशेष रूप से स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित स्थानीय, गुणवत्तापूर्ण एवं हस्तनिर्मित उत्पादों को उचित दर की दुकानों के माध्यम से बिक्री हेतु प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि राशन की दुकानें स्थानीय उत्पादों के विपणन का भी सशक्त माध्यम बनेंगी, तो प्रदेश की हजारों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा, उनके उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध होगा तथा उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। यह पहल प्रधानमंत्री के ‘वोकल फॉर लोकल’ तथा मुख्यमंत्री के आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के संकल्प को नई गति प्रदान करेगी। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज सुशासन, पारदर्शिता, तकनीकी नवाचार, सेवा, संवेदनशीलता एवं जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। प्रदेश सरकार की प्रत्येक योजना समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाने के संकल्प के साथ संचालित की जा रही है। इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारी, उचित दर विक्रेता तथा अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

सपा सरकार में किसान उपेक्षित थे, डबल इंजन सरकार ने किसान को सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि दी– कपिल देव

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार किसानों के हितों की रक्षा, उनकी आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

ईशा ग्रामोत्सवम् में मुजफ्फरनगर का परचम….

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ईशा ग्रामोत्सवम् के 18वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर परम आदरणीय सद्गुरु के मार्गदर्शन में उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश को भी इस आयोजन से जोड़ा गया। ग्राम्य प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और ग्रामीण खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने वाले इस आयोजन में मुजफ्फरनगर जनपद की दतियाना सुपर किंग टीम ने

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

पुण्य तिथि पर संतों और श्रद्धालुओं ने दी ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानन्द को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भीमगोड़ा स्थित श्री विश्नोई आश्रम के परमाध्यक्ष महंत स्वामी प्रणवानंद महाराज के सानिध्य में ब्रह्मलीन गौ ऋषि महंत राजेन्द्रानंद महाराज की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे संतों, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों तथा श्रद्धालु भक्तों ने ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानंद महाराज

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों से मिली आजादी-फुरकान अली एडवोकेट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ज्वालापुर स्थित ऐतिहासिक स्थल मंडी के कुंए पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर तिरंगा फहराय गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व राज्य मंत्री फुरकान अली एडवोकेट ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों के फलस्वरूप आज हम 80 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। महान स्वतंत्रता

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई