तिरंगे के साथ दिखी स्वच्छ मुजफ्फरनगर की नई तस्वीर

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर की स्वच्छता व्यवस्था में बदलाव का असर अब उन स्थानों पर भी साफ दिखाई देने लगा है, जो कभी गंदगी और कूड़े के बड़े केंद्र के रूप में पहचाने जाते थे और शहर की एक बदरंग तस्वीर पेश कर रहे थे। नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के कार्यकाल में शहरी स्वच्छता को लेकर किए जा रहे प्रयासों में सफलता की एक तस्वीर 80वें स्वतंत्रता दिवस पर रुड़की रोड स्थित जिला अस्पताल के निकट पूर्व डलावघर स्थल पर देखने को मिली। जहां कभी कूड़े के ढेर नजर आते थे, उसी स्थान पर अब देशभक्ति के गीतों व नारों की गूंज सुनाई दी।

नगरपालिका परिषद् के साथ अनुबंध के आधार पर शहरी स्वच्छता एवं डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य कर रही निजी क्षेत्र की कंपनी जेएस एनवायरो सर्विसेज प्रा. लि. ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इसी स्थल पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया। डलावघर समाप्त होने के बाद अब यह स्थान आवागमन के लिए सुलभ मार्ग के रूप में उपयोग हो रहा है। कार्यक्रम के दौरान सफाई मित्रों, स्वच्छ प्रहरियों तथा स्वच्छता के प्रति अपने नागरिक दायित्वों का निर्वहन करने वाले नागरिकों को कंपनी की ओर से सम्मानित करते हुए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में शहरवासियों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया गया। साथ ही स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर भी नागरिकों को जागरूक किया गया।
जेएस एनवायरो सर्विसेज प्रा. लि. के प्रोजेक्ट हेड नीतेश चौधरी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल देश के प्रति अपने कर्तव्यों को याद करने का अवसर नहीं है, बल्कि अपने शहर को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर बनाने के संकल्प को दोहराने का भी दिन है। उन्होंने कहा कि करीब एक वर्ष पूर्व कंपनी को शहर के 48 डलावघरों की जिम्मेदारी मिली थी। नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के मार्गदर्शन में चलाये गये अभियान के दौरान कंपनी अब तक 30 छोटे-बड़े डलावघर बंद करा चुकी है। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर पहले कूड़े के ढेर और गंदगी शहर की तस्वीर को प्रभावित करते थे, वहां अब स्वच्छता और सुगम आवागमन दिखाई देता है। वहां पर सेल्फी प्वाइंट लोगों के आकर्षण का केन्द्र बने हैं, आज सड़कों पर पहले की तरह कूड़ा दिखाई नहीं देता। यह बदलाव केवल किसी एक संस्था के प्रयास से संभव नहीं हुआ, बल्कि नगरपालिका प्रशासन, सफाई कर्मियों, कंपनी के कर्मचारियों और शहरवासियों की संयुक्त भागीदारी का परिणाम है। हमारा प्रयास है कि मुजफ्फरनगर को पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के संकल्प के स्वरूप स्वच्छता के क्षेत्र में नई पहचान मिले।
जिला अस्पताल पूर्व कूड़ा डलावघर स्थल के साथ ही स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जेएस एनवायरो सर्विसेज प्रा. लि. के भोपा रोड स्थित वाहन पार्किंग स्थल पर भी ध्वजारोहण किया गया। कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कर्मचारियों के बीच मिष्ठान वितरित कर खुशी मनाई गई। यहां पर मुख्य रूप से अनुज कुमार, सुमित कुमार, मनीषा ठाकुर, रोहित कुमार, अजय, मनीष सिंह, सागर कुमार, शुभम, आर्यव्रत, अर्पण कुमार, अंशुल भदौरिया, हेमंत सिंह, अनिल कुमार, हनी सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

पुण्य तिथि पर संतों और श्रद्धालुओं ने दी ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानन्द को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भीमगोड़ा स्थित श्री विश्नोई आश्रम के परमाध्यक्ष महंत स्वामी प्रणवानंद महाराज के सानिध्य में ब्रह्मलीन गौ ऋषि महंत राजेन्द्रानंद महाराज की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे संतों, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों तथा श्रद्धालु भक्तों ने ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानंद महाराज

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों से मिली आजादी-फुरकान अली एडवोकेट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ज्वालापुर स्थित ऐतिहासिक स्थल मंडी के कुंए पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर तिरंगा फहराय गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व राज्य मंत्री फुरकान अली एडवोकेट ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों के फलस्वरूप आज हम 80 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। महान स्वतंत्रता

शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर विकसित भारत के संकल्प को पूरा करें-किरण चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला पंचायत कार्यालय परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी (राजेंद्र सिंह) ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान बड़ी संख्या में जिला पंचायत सदस्य और अधिकारी उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए

वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की महिला विंग ने उल्लास के साथ मनायी हरियाली तीज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की महिला विंग ने उल्लास के साथ हरियाली तीज मनायी। इस अवसर पर तीज क्वीन, मेहंदी रचे हाथ प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीतों पर जमकर नृत्य किया। सीमा और अंजलि अग्रवाल तीज क्वीन चुनी गयी। कार्यक्रम संयोजक दीपिका गुप्ता एवं सहसंयोजक

शिवालिक नगर व्यापार मंडल ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शिवालिक नगर व्यापार मंडल (सम्बद्ध प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल) द्वारा शिवालिक नगर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी व्यापारियों ने एकजुट होकर तिरंगे को सलामी दी और देशभक्ति के गीतों के साथ स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया। इस दौरान नगर

श्री कदीम अग्रवाल सभा अब्बूपुरा में धूमधाम से मनाया हरियाली गया तीज समारोह

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री कदीम अग्रवाल सभा अब्बूपुरा द्वारा आज अग्रवाल धर्मशाला में हरियाली तीज का भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे वातावरण को उत्साह एवं उमंग से भर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal