हरिद्वार सलेमपुर (रिपोर्टर)। शनिवार15 अगस्त के पावन अवसर पर पूरा देश स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है। इसी कड़ी में माँ भगवती जन सेवा समिति, सलेमपुर ने भी शिव मंदिर परिसर में एक भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष ज्ञानेश उपाध्याय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी।
ध्वजारोहण के बाद, उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ज्ञानेश उपाध्याय ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों और देशभक्तों को श्रद्धापूर्वक याद किया। उन्होंने कहा कि आज हम जिस खुली हवा में सांस ले रहे हैं, वह अनगिनत बलिदानों का परिणाम है। श्री उपाध्याय ने उपस्थित सभी लोगों से अपील की कि वे देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प लें और देश के विकास में अपना हरसंभव योगदान दें। उन्होंने कहा कि युवाओं को देशभक्तों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण में आगे आना चाहिए।
इस समारोह में समिति के सदस्य और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे, जिनमें प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष तुलसी राम शर्मा, सचिव सतीश शर्मा, कोषाध्यक्ष शिव कुमार शर्मा, मीडिया प्रभारी संतोष पांडे, नेक राम, सोनू pundir, सौरभ दीक्षित, धर्मेंद्र, अजय जादौन, अमित शर्मा, अशेषवर नाथ त्रिपाठी, सरित त्रिपाठी, सुनील मिश्रा, अंगद गिरी, विनोद कुमार, सुभाष कश्यप शामिल थे। सभी ने देश के गौरव को बढ़ाने और समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 8% अधिक वर्षा के बावजूद प्रदेश के 37 जिलों में औसत से कम वर्षा
लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर) 2026 के दौरान उत्तरोत्तर प्रबल होती एल-नीनो परिस्थितियों के दृष्टिगत मानसून ऋतु के प्रथम चरण (जून-जुलाई) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद मानसून ऋतु के द्वितीय चरण (अगस्त-सितम्बर) के दौरान तटस्थ धनात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव एवं हिन्द महासागर में बने कुल 10






