मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्थानीय जैन इंटर कॉलेज मीनाक्षी चौक मुजफ्फरनगर में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में छात्रों ने अभिभावकों ने और जैन समाज के अग्रणी समाज सेवीयों ने प्रतिभाग किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जैन इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में बड़े हर्ष उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें ध्वजारोहण के पश्चात छात्रों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत, सांस्कृतिक कार्यक्रम में भव्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया इस अवसर पर विद्यालय में ध्वजारोहण के समय से ही राजेश कुमार जैन (गर्ग डुप्लेक्स), सौरभ जैन (नावला वाले), रविंद्र कुमार जैन नावला वाले, गौरव जैन, महिपाल जैन, अजय जैन, प्रवीन जैन, मनोज जैन, सूरज जैन, कुलदीप जैन, कँवर सेन जैन, सहित जैन समाज के अनेक गणमान्य विभूतियां ने आज के स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

जैन स्कूल कमेटी के अध्यक्ष राजेश जैन जी (गर्ग डुप्लेक्स) ने उपस्थित छात्रों से कर्तव्य पथ पर चलने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में संविधान में वर्णित मूल अधिकार (फंडामेंटल राइट्स) की बात तो सब कोई करते हैं लेकिन मूल कर्तव्यों के बारे में कोई बात नहीं करता, यदि आने वाली पीढ़ी मूल कर्तव्य के प्रति भी जागरूक हो जाए तो निश्चित रूप से समाज का सांस्कृतिक और चारित्रिक उत्थान होगा। प्रधानाचार्य डॉक्टर वशिष्ठ भारद्वाज ने सबको संबोधित करते हुए कहा कि यदि विद्यार्थी आचरण की सभ्यता को अपनाते हुए अपने शैक्षिक उद्देश्यों के प्रति लगनशील रहते हैं तो निश्चित रूप से देश को और समाज को आदर्श नागरिक भविष्य में मिलेंगे। आज के कार्यक्रम का संचालन विज्ञान अध्यापक विजय कुमार शर्मा ने किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रवीण जैन, अजय अग्रवाल, नवीन कुमार जैन, विजय शर्मा, एनसीसी इंचार्ज सत्येंद्र तोमर आदि सभी शिक्षक साथियों का सहयोग रहा प्रबंधक प्रदीप कुमार जैन ने सभी अतिथियों का धन्यवाद अदा किया। आज के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पुरातन वर्षों के छात्रों ने भी बड़ी भूमिका निभाई और उन्होंने स्वयं सांस्कृतिक कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति से संबंधित कई प्रस्तुतियां दी।

मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 8% अधिक वर्षा के बावजूद प्रदेश के 37 जिलों में औसत से कम वर्षा
लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर) 2026 के दौरान उत्तरोत्तर प्रबल होती एल-नीनो परिस्थितियों के दृष्टिगत मानसून ऋतु के प्रथम चरण (जून-जुलाई) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद मानसून ऋतु के द्वितीय चरण (अगस्त-सितम्बर) के दौरान तटस्थ धनात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव एवं हिन्द महासागर में बने कुल 10






