एमएम इण्टर कालेज में शान से लहराया तिरंगा

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एमएम इण्टर कालेज मुजफ्फरनगर के प्रांगण में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम विद्यालय के नवनिर्वाचित प्रबंधक महेश गौतम एवं प्रधानाचार्य डाॅ• रंजन सिंह पुण्डीर ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात छात्रों द्वारा राष्ट्रगान एवं झण्डा गीत प्रस्तुत किया गया। इस दौरान संजय कुमार मोघा ने छात्रों में उत्साह एवं जोश भरते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि स्वरूप नारे लगवाए। कार्यक्रम का आरम्भ में विद्यालय के अध्यापक अभिषेक गिरी ने ईश्वर का स्मरण करते हुए एक गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन जगपाल ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति की भावना से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये।इसके अतिरिक्त छात्रों ने नाटक, भाषण एवं शायरी आदि प्रस्तुत की। इसी प्रकार विद्यालय के अध्यापकों ने भी अपने-अपने विचार प्रकट कर आजादी की घटनाओं पर प्रकाश डाला। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने छात्रों को राष्ट्र प्रेम का पाठ पढ़ाते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंध कार्यकारिणी के अध्यक्ष अनुज शर्मा, उपाध्यक्ष सुनील दत्त शर्मा, सदस्य संजीव गौतम, अनिल शर्मा एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। अन्त में विद्यालय के वरिष्ठ लिपिक संजीव कुमार के सौजन्य से सभी छात्रों को मिष्ठान्न वितरित किया गया।

मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 8% अधिक वर्षा के बावजूद प्रदेश के 37 जिलों में औसत से कम वर्षा

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर) 2026 के दौरान उत्तरोत्तर प्रबल होती एल-नीनो परिस्थितियों के दृष्टिगत मानसून ऋतु के प्रथम चरण (जून-जुलाई) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद मानसून ऋतु के द्वितीय चरण (अगस्त-सितम्बर) के दौरान तटस्थ धनात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव एवं हिन्द महासागर में बने कुल 10

विवाहिता की गाजियाबाद में मौत मामले में परिजनों में आक्रोश, ससुराल के बाहर शव रखकर किया हंगामा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हनुमान चौक के निकट मोहल्ला घेर कालेराय निवासी सुशील तायल की पुत्री प्राची की गाजियाबाद के थाना वेब सिटी क्षेत्र अंतर्गत अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला बुधवार को उस वक्त गरमा गया, जब विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार देर शाम

नौ माह में वन विभाग ने 370 कोबरा सहित रेस्क्यू किए 2221 वन्यजीव

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार वन प्रभाग ने इस वर्ष बाईस सौ वन्यजीवों को रेस्क्यू किया है। वन विभाग के 1 जनवरी से 24 सितंबर 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार जिले की अलग-अलग रेंज में 2,221 वन्यजीवों का रेस्क्यू किया गया है। सबसे अधिक सांप रेस्क्यू किए गए है। जिनमें 370 कोबरा, 323 वाइपर, 246 धामन

अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन के विशेष आयोजन के लिए स्पेशल इवेंट ग्रुप द्वारा की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर पतंजलि के प्रदर्शन कला विभाग में समन्वयकों, अतिरिक्त समन्वयकों एवं स्वयंसेवकों की बैठक आयोजित कर तैयारियों पर चर्चा की गयी। बैठक में स्पेशल इवेंट ग्रुप के मुख्य संयोजक स्वामी आर्षदेव

भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी ने दिया कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिरूद्ध भाटी ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन देकर वार्ड 4 स्थित सूखी नदी से सटी रामगढ़ बस्ती में सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने की मांग की है। अनिरूद्ध भाटी ने बताया कि बस्ती में लगभग 1200 की आबादी निवास करती हैं। भारी बरसात के

रानीपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक समेत दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गयी है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। 24 सितम्बर को ग्राम हरचंदपुर मंगलौर निवासी विनय कुमार ने भेल सेक्टर-4 पीठ बाजार से बाइक चोरी कर लिए जाने

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal