मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सावन के दूसरे सोमवार को कांवड़ यात्रा के बीच शिव चौक पर आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिला। सुबह बारिश के बीच नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप शिव चौक पहुंचे। दोनों ने भगवान आशुतोष की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया और क्षेत्रवासियों सहित देश-प्रदेश के सभी लोगों के सुख-समृद्धि एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। पूजन के दौरान मीनाक्षी स्वरूप और गौरव स्वरूप ने भगवान शिव से कांवड़ यात्रा के सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न होने की प्रार्थना की। बारिश के बावजूद शिव चौक पर श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह बना रहा।
नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना का पावन अवसर है। कांवड़ यात्रा में आने वाले सभी शिवभक्त हमारे अतिथि हैं और उनकी सेवा करना नगरपालिका परिषद का दायित्व है। उन्होंने कहा कि नगरपालिका की ओर से कांवड़ मार्गों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय और अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर लगातार काम किया जा रहा है। बारिश के बीच भी नगर पालिका की टीमें व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए सक्रिय हैं। उन्होंने शिवभक्तों से अपील की कि वे यात्रा के दौरान प्रशासन और नगरपालिका का सहयोग करें तथा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।
वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने कहा कि सावन का दूसरा सोमवार सभी के लिए मंगलमय हो, यही भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना है। मुजफ्फरनगर की पहचान कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों की सेवा और स्वागत के लिए है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को मिलकर कांवड़ियों की सेवा करनी चाहिए और इस बार भी सामाजिक संगठनों, व्यापारियों, उद्यमियों तथा अनेकानेक संस्थाओं ने सेवाभाव का परिचय देकर यह साबित भी किया है। यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण बनाने में जिला पुलिस और प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी, नगरपालिका परिवार के साथ ही सभी ने अपना योगदान दिया है। मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि नगरपालिका परिषद कांवड़ यात्रा के दौरान अब डाक कांवड़ियों के रूप में आ रहे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए लगातार निगरानी कर रही है। उन्होंने नगरवासियों से भी अपील की कि कांवड़ियों का सम्मान करें और नगर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने में सहयोग दें।

मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 8% अधिक वर्षा के बावजूद प्रदेश के 37 जिलों में औसत से कम वर्षा
लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर) 2026 के दौरान उत्तरोत्तर प्रबल होती एल-नीनो परिस्थितियों के दृष्टिगत मानसून ऋतु के प्रथम चरण (जून-जुलाई) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद मानसून ऋतु के द्वितीय चरण (अगस्त-सितम्बर) के दौरान तटस्थ धनात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव एवं हिन्द महासागर में बने कुल 10






