सेवा, श्रद्धा और समर्पण के साथ मीनाक्षी स्वरूप ने किया कांवड़ सेवा शिविर का समापन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सावन के पवित्र महीने में हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ने वाले कांवड़ियों की सेवा को धर्म और आस्था से जोड़कर देखा जाता है। इसी भावना को साकार करते हुए नगरपालिका परिषद मुजफ्फरनगर की ओर से जेएस एनवायरो प्रा. लि. के साथ मिलकर आयोजित किए गए चार दिवसीय कांवड़ सेवा शिविर का सेवा, श्रद्धा और समर्पण के भाव के साथ नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने समापन किया। शिविर में कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों के लिए भोजन, चिकित्सा और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। समापन अवसर पर सेवा में जुटे चिकित्सा कर्मियों, पालिका अधिकारियों-कर्मचारियों, सफाई मित्रों और सेवादारों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया। यहां मेरठ के कांवड़ियों के समूह द्वारा विशेष गोरिल्ला नृत्य आकर्षण का केन्द्र रहा।
छह अगस्त को नगरपालिका परिषद् के इस पहले कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया था। रविवार की शाम इसका समापन हुआ। समापन कार्यक्रम में भगवान शिव की आरती की गई। आरती के बाद शिवभक्त कांवड़ियों को भोजन-प्रसाद वितरित किया गया। विशेष रूप से तैयार की गई मखाने की खीर का प्रसाद भी श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। इसके साथ ही कांवड़ियों को फल भी बांटे गए।

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि सेवा, सहयोग और सामाजिक समरसता का भी बड़ा उदाहरण है। सावन में भगवान शिव के प्रति आस्था लेकर लाखों शिवभक्त कठिन यात्रा करते हैं और रास्ते में मिलने वाली सेवा उनके उत्साह को बढ़ाती है। उन्होंने कांवड़ सेवा शिविर के सफल आयोजन के लिए पालिका परिवार और जेएस एनवायरो सर्विसेज प्रा. लि. कंपनी के बीच रहे समन्वय की प्रशंसा करते हुए कहा कि पालिका परिवार और कंपनी के लोगों ने एकजुट होकर शिवभक्तों की सेवा की, जिससे सेवा ही शिव भक्ति का उद्देश्य सफल हुआ।
समारोह में अधिशासी अधिकारी पवन कुमार, शिविर आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विकल्प जैन, मनोज वर्मा, देवेश कौशिक तथा जेएस एनवायरो के प्रोजेक्ट हेड नीतेश चौधरी ने कहा कि कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। यात्रा के दौरान गर्मी, बारिश और लंबी दूरी की कठिनाइयों के बीच पैदल चलने वाले कांवड़ियों को भोजन, चिकित्सा और विश्राम जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना सामाजिक जिम्मेदारी भी है। शिविर में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले चिकित्सा कर्मियों, नगरपालिका अधिकारियों एवं कर्मचारियों, सफाई मित्रों और सेवादारों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में सेवा कार्य में जुटे लोगों के चेहरों पर संतोष और उत्साह नजर आया। कांवड़ यात्रा के दौरान शिविर की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में सफाई व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा और भोजन वितरण से जुड़े कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिविर में मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज की ओर से चिकित्सकों और चिकित्सा कर्मियों ने भी सेवाएं दीं गई।

मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 8% अधिक वर्षा के बावजूद प्रदेश के 37 जिलों में औसत से कम वर्षा

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर) 2026 के दौरान उत्तरोत्तर प्रबल होती एल-नीनो परिस्थितियों के दृष्टिगत मानसून ऋतु के प्रथम चरण (जून-जुलाई) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद मानसून ऋतु के द्वितीय चरण (अगस्त-सितम्बर) के दौरान तटस्थ धनात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव एवं हिन्द महासागर में बने कुल 10

विवाहिता की गाजियाबाद में मौत मामले में परिजनों में आक्रोश, ससुराल के बाहर शव रखकर किया हंगामा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हनुमान चौक के निकट मोहल्ला घेर कालेराय निवासी सुशील तायल की पुत्री प्राची की गाजियाबाद के थाना वेब सिटी क्षेत्र अंतर्गत अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला बुधवार को उस वक्त गरमा गया, जब विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार देर शाम

नौ माह में वन विभाग ने 370 कोबरा सहित रेस्क्यू किए 2221 वन्यजीव

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार वन प्रभाग ने इस वर्ष बाईस सौ वन्यजीवों को रेस्क्यू किया है। वन विभाग के 1 जनवरी से 24 सितंबर 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार जिले की अलग-अलग रेंज में 2,221 वन्यजीवों का रेस्क्यू किया गया है। सबसे अधिक सांप रेस्क्यू किए गए है। जिनमें 370 कोबरा, 323 वाइपर, 246 धामन

अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन के विशेष आयोजन के लिए स्पेशल इवेंट ग्रुप द्वारा की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर पतंजलि के प्रदर्शन कला विभाग में समन्वयकों, अतिरिक्त समन्वयकों एवं स्वयंसेवकों की बैठक आयोजित कर तैयारियों पर चर्चा की गयी। बैठक में स्पेशल इवेंट ग्रुप के मुख्य संयोजक स्वामी आर्षदेव

भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी ने दिया कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिरूद्ध भाटी ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन देकर वार्ड 4 स्थित सूखी नदी से सटी रामगढ़ बस्ती में सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने की मांग की है। अनिरूद्ध भाटी ने बताया कि बस्ती में लगभग 1200 की आबादी निवास करती हैं। भारी बरसात के

रानीपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक समेत दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गयी है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। 24 सितम्बर को ग्राम हरचंदपुर मंगलौर निवासी विनय कुमार ने भेल सेक्टर-4 पीठ बाजार से बाइक चोरी कर लिए जाने

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal