स्वतंत्रता दिवस पर ’’जज्बा दौड़-12’’ हर कोई दौडे़गा देश के लिए मुजफ्फरनगर में

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जज्बा दौड़-12 के माध्यम से शहीदो के प्रति एक नया जज्बा पूरे मुजफ्फरनगर के अन्दर देखने को मिल रहा है। मुजफ्फरनगर का प्रत्येक व्यक्ति ’’एक देश-एक चुनाव’’ समर्थन में पूरे जज्बे के साथ 16 अगस्त रविवार को प्रातः 6 बजे दौड़कर अपना जज्बा दिखायेगा। दौड़ राजकीय काॅलेज के मैदान से शुरू होकर उसी मैदान में वापस देश भक्ति के कार्यक्रम से भर जायेगी। साथ ही जो लगभग 40% मतदाता अपने मतदान नही कर पाते वे भी अपने मतदान का प्रयोग कर पायेगे।
जज्बा दौड़-12 में दौड़ने के लिए रामायण के राम अरूण गोविल, विश्व योग गुरू बाबा रामदेव, पतंजलि के आचार्य बालकृष्ण, कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम सहित सभी जनप्रतिनिधि अपना समर्थन दे चुके है।
16 अगस्त की जज्बा दौड़ में पूर्व केन्द्रीय मंत्री डाॅ0 संजीव बालियान, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, विधायक राजपाल बालियान, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, विधायक मिथलेश पाल, पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी, राष्ट्रीय लोकल जिला अध्यक्ष संजय राठी, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, एसएसपी संजीव वर्मा, सभी पालिका सभासद, सभी जिला पंचायत सदस्य, सभी संगठन छात्र-छात्राओ के साथ कदम से कदम मिलाकर जज्बा दौड़-12 में दौडेगे।
जज्बा दौड़-12 लगभग 4 किलोमीटर प्रातः 6ः00 बजे पहले लड़को की दौड़ गेट नं0 2 से शुरू की जायेगी। उसके लगभग 15 मिनट बाद गेट नं0 1 से दूसरी जज्बा दौड़-12 लड़कियो की शुरू होगी। जिन्हे जनप्रतिनिधि, अधिकारी व समाज के प्रबुद्ध लोग केसरिया झंडी लहराकर अपना जज्बा दिखाने के लिए दौड़ का शुभारंभ करेगे।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल, नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, मार्गदर्शक सत्यप्रकाश रेशू, व्यवस्थापक अमित पटपटिया ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रत्येक रजिस्ट्रेड जाबांज को टी-शर्ट मिलेगी। लड़के-लड़कियो को अलग – अलग लाखो के ईनाम शहिदों की याद में अपना पसीना बहाने के लिए लक्की ड्राॅ द्वारा दिये जायेगे। जज्बा दौड़ में दौड़ने के लिए फार्म आसानी से उपलब्ध है। लक्की ड्राॅ से विजयी एक लड़के को स्कूटर व एक लड़की को स्कूटर अलग – अलग दिये जायेगे। इस बार स्कूटरो की संख्या 8 व लगभग 10 साइकिलो के अतिरिक्त जीवन उपयोगी अनेको पुरूस्कार शहीदो के सम्मान में दिये जायेगे। जज्बा दौड़-12 हर नागरिक में ’’घर घर तिरंगा – हर घर तिरंगा’’ अभियान को भी जन – जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भमिका निभाएगी। जिससे बच्चो में आजादी का जज्बा नया रूप ले सके। 1100 से ज्यादा फाॅर्म छात्र – छात्राओ में फ्री में वितरित किये जायेगे।
जज्बा दौड़-12 ’’एक देश-एक चुनाव’’ के सम्मान में समर्पित रहेगी। लडकियो की टीम का नेतृत्व समर्पित युवा की महिला विंग व लड़को की टीम का नेतृत्व समर्पित युवा पुरूष विंग करेगी। जज्बा दौड़-12 का शुभारंभ राजकीय इंटर काॅलेज के मैदान से शुरू होकर महावीर चैक, मीनाक्षी चैक, शिव चैक, जिला अस्पताल, घास मंडी, अंसारी रोड़, मालवीय चैक, झांसी की रानी, कोर्ट रोड़, प्रकाश चैक, महावीर चैक व राजकीय इंटर काॅलेज के मैदान में पूरी होगी। जो एक राष्ट्रभक्ति के रंगारंग कार्यक्रम व पुरूस्कार वितरण कार्यक्रम का भव्य रूप ले लेगी।
12 अगस्त को सांय 4 बजे गांधी वाटिका, गांधी काॅलोनी से जज्बा-12 बाइक रैली निकाली जायेगी। जिसका शुभारंभ राज्यमंत्री कपिल अग्रवाल व भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी आदि संयुक्त रूप से करेगे। जो बाइक रैली शहर के मुख्य रास्तो पर होते हुए रेश विहार, रेशू एडवरटाइजिंग पर विराम करेगी। प्रेस काॅन्फ्रेंस में हितेश आनंद, अंकुर जैन, मनीष भारती, अजय अनेजा, गुलशन अरोड़ा, हरिश अरोरा, राजकुमार ग्रोवर, गौरव नारंग, कार्तिक कपिल, अगम बंसल, अनिकेत गुप्ता, संदीप राज, मनी पटपटिया, अंशु बाठला, पारूल कुमार, मेघा बाठला आदि उपस्थित रहे।

मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 8% अधिक वर्षा के बावजूद प्रदेश के 37 जिलों में औसत से कम वर्षा

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर) 2026 के दौरान उत्तरोत्तर प्रबल होती एल-नीनो परिस्थितियों के दृष्टिगत मानसून ऋतु के प्रथम चरण (जून-जुलाई) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद मानसून ऋतु के द्वितीय चरण (अगस्त-सितम्बर) के दौरान तटस्थ धनात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव एवं हिन्द महासागर में बने कुल 10

विवाहिता की गाजियाबाद में मौत मामले में परिजनों में आक्रोश, ससुराल के बाहर शव रखकर किया हंगामा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हनुमान चौक के निकट मोहल्ला घेर कालेराय निवासी सुशील तायल की पुत्री प्राची की गाजियाबाद के थाना वेब सिटी क्षेत्र अंतर्गत अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला बुधवार को उस वक्त गरमा गया, जब विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार देर शाम

नौ माह में वन विभाग ने 370 कोबरा सहित रेस्क्यू किए 2221 वन्यजीव

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार वन प्रभाग ने इस वर्ष बाईस सौ वन्यजीवों को रेस्क्यू किया है। वन विभाग के 1 जनवरी से 24 सितंबर 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार जिले की अलग-अलग रेंज में 2,221 वन्यजीवों का रेस्क्यू किया गया है। सबसे अधिक सांप रेस्क्यू किए गए है। जिनमें 370 कोबरा, 323 वाइपर, 246 धामन

अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन के विशेष आयोजन के लिए स्पेशल इवेंट ग्रुप द्वारा की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर पतंजलि के प्रदर्शन कला विभाग में समन्वयकों, अतिरिक्त समन्वयकों एवं स्वयंसेवकों की बैठक आयोजित कर तैयारियों पर चर्चा की गयी। बैठक में स्पेशल इवेंट ग्रुप के मुख्य संयोजक स्वामी आर्षदेव

भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी ने दिया कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिरूद्ध भाटी ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन देकर वार्ड 4 स्थित सूखी नदी से सटी रामगढ़ बस्ती में सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने की मांग की है। अनिरूद्ध भाटी ने बताया कि बस्ती में लगभग 1200 की आबादी निवास करती हैं। भारी बरसात के

रानीपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक समेत दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गयी है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। 24 सितम्बर को ग्राम हरचंदपुर मंगलौर निवासी विनय कुमार ने भेल सेक्टर-4 पीठ बाजार से बाइक चोरी कर लिए जाने

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal