मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं किसान चिंतक कमल मित्तल एवं ब्लाक सदर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने वहलना चौक स्थित शनि देव मंदिर के सामने शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा में प्रसाद वितरण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पुष्प वर्षा कर कावड़ यात्रियो का स्वागत भी किया गया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं किसान चिंतक कमल मित्तल ने भगवान शिव से सभी श्रद्धालुओं की यात्रा सकुशल एवं मंगलमय होने की प्रार्थना की। वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल मित्तल को मुजफ्फरनगर सदर विधानसभा सीट से कांग्रेस सपा गठबंधन के प्रमुख संभावित प्रत्याशी के रूप में देखा जा रहा है।

मुजफ्फरनगर में डीएम-एसएसपी ने हेलीकॉप्टर से की कांवडियों पर पुष्प वर्षा
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सुबह के समय मुख्यमंत्री द्वारा शिवचौक पर कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा किए जाने के करीब तीन घंटे के अंतराल पर दोपहर बाद जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की गई। उत्तराखण्ड सीमा से खतौली में मेरठ सीमा तक दोनों अधिकारियों ने शिवभक्तों






