मुजफ्फरनगर की प्रगति ने उत्तराखंड राज्य शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक जीता

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुजफ्फरनगर के तहसील बुढाना के गांव गढ़ी नौआबाद निवासी श्रीकांत शर्मा की पुत्री प्रगति ने 2-8 अगस्त तक देहरादून में आयोजित 24वीं उत्तराखंड राज्य शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में 25 मीटर स्पोर्ट पिस्टल यूथ महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर अपने गांव गढी नौआबाद एवं जनपद मुजफ्फरनगर का नाम रोशन किया है।
प्रगति ने 300 में से 275 अंक के शानदार स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया। इस दौरान उन्होंने बेहतरीन सटीकता, संयम और निरंतरता का प्रदर्शन किया। उनकी यह उपलब्धि प्रतिस्पर्धी शूटिंग में उनकी मेहनत और समर्पण को दर्शाती है। प्रगति के बाबा राजकुमार शर्मा सिसौली के डी ए वी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य रहे हैं।

मुजफ्फरनगर में डीएम-एसएसपी ने हेलीकॉप्टर से की कांवडियों पर पुष्प वर्षा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सुबह के समय मुख्यमंत्री द्वारा शिवचौक पर कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा किए जाने के करीब तीन घंटे के अंतराल पर दोपहर बाद जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की गई। उत्तराखण्ड सीमा से खतौली में मेरठ सीमा तक दोनों अधिकारियों ने शिवभक्तों

सपा नेत्री डॉ मोनिका सिंह की भूख हड़ताल समझौते के बाद समाप्त

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी की नेता डॉ मोनिका सिंह द्वारा अपने विरुद्ध दर्ज मुकदमे में न्याय की मांग को लेकर जारी जिला मुख्यालय पर भूख हड़ताल के नौवें दिन आज प्रशासन,पुलिस व सपा नेत्री डॉ मोनिका सिंह से वार्ता व समझौते सम्मान के बाद भूख हड़ताल समाप्त होकर मामले का सम्मानपूर्वक पटाक्षेप हो गया। जिला

किसान चिंतक कमल मित्तल ने शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा में किया प्रसाद वितरण का शुभारंभ

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं किसान चिंतक कमल मित्तल एवं ब्लाक सदर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने वहलना चौक स्थित शनि देव मंदिर के सामने शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा में प्रसाद वितरण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पुष्प वर्षा कर कावड़ यात्रियो का स्वागत भी किया गया। इस

भारतीय किसान यूनियन सर्व ने कांवड़ियों के लिए लगाया निशुल्क स्वास्थ्य जांच और दवा वितरण शिविर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय किसान यूनियन सर्व द्वारा कांवड़ियों के लिए लगाए गए निशुल्क स्वास्थ्य जांच और दवा वितरण शिविर में लक्सर नगरपालिका अध्यक्ष संजीव चौधरी भी पहुंचे। नहर पटरी मार्ग स्थित शिविर में संगठन द्वारा स्वागत किया गया जिसके उपरांत उन्होंने कांवड़ियों को दवा के साथ फल भी वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा

श्रीजी सोसाइटी की महिला सदस्यों ने सुंदर वस्त्र धारण कर मनाया तीज महोत्सव

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्रीजी सोसाइटी की महिला सदस्यों ने सुंदर सुंदर वस्त्र धारण कर धूमधाम से तीज महोत्सव का आनंद लिया। मध्य हरिद्वार स्थित एक होटल में आयोजित तीज महोत्सव का शुभारंभ गणेश वंदना से किया गया। जिसके उपरांत महिलाओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए और फैशन परेड, म्यूजिकल चेयर, मेहंदी क्वीन, तीज क्वीन आदि प्रतियोगिता

न्यू हरिद्वार चंद्राचार्य चौक व्यापार मंडल ने कांवड़ियों को शीतल जल व फल वितरित किए

हरिद्वार (रिपोर्टर)। न्यू हरिद्वार चंद्राचार्य चौक व्यापार मंडल ने कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन कर कांवड़ियों को शीतल जल व फल वितरित किए। व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने श्रद्धालुओं को फल और शीतल जल वितरित करने में सहयोग किया। शिविर में बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण किया। बोल बम और हर हर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal