मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण मास की कावड़ यात्रा में आज मीनाक्षी चौक पर संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा द्वारा हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जाते हुए कांवड़ियों को गर्म दूध का वितरण किया गया। इस कैंप का उद्घाटन मुख्य अतिथि मंत्री कपिल देव अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व विधायक अशोक कंसल ने किया। मुख्य अतिथि मीनाक्षी स्वरूप व पूर्व विधायक अशोक कंसल ने कहा कि महासभा द्वारा प्रत्येक वर्ष कैंप लगाया जाता है इन्होंने सभी सदस्यों को इस पुनीत कार्य के लिए बहुत-बहुत बधाई दी। महासभा अध्यक्ष संजय मित्तल ने कहा कि प्रत्येक वर्ष प्रसिद्ध कावड़ यात्रा में हमारे जनपद की विभिन्न संस्थाएं शिव भक्त कावड़ियों की सच्चे भाव से सेवा करते हैं करोडो कावड़िया मुजफ्फरनगर से होकर के अपने गंतव्य को जाते हैं तथा जनपद मुजफ्फरनगर शिव मय हो जाता है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष के साथ आई कविता, ज्योतिका, भावना, तूलिका महासभा से सुनील सिंघल, विश्वदीप गोयल बिट्टू, दिनेश बंसल, सुरेंद्र अग्रवाल, श्री मोहन तायल सरवन अग्रवाल विनोद सिंघल शिवकुमार नितिन तायल अचिन कंसल रजत गोयल शोभित गुप्ता विकास अग्रवाल राकेश गोयल मुकेश गोयल उज्जवल मित्तल विपिन गोयल छपार आदि ने अपनी सेवाएं दी।

मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 8% अधिक वर्षा के बावजूद प्रदेश के 37 जिलों में औसत से कम वर्षा
लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर) 2026 के दौरान उत्तरोत्तर प्रबल होती एल-नीनो परिस्थितियों के दृष्टिगत मानसून ऋतु के प्रथम चरण (जून-जुलाई) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद मानसून ऋतु के द्वितीय चरण (अगस्त-सितम्बर) के दौरान तटस्थ धनात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव एवं हिन्द महासागर में बने कुल 10






