जिलाधिकारी हरिद्वार ने कंट्रोल रूम से लिया कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सीसीआर में स्थापित मेला कंट्रोल रूम पहुंचकर सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरों के माध्यम से कांवड़ यात्रा मार्ग, पार्किंग स्थलों, हाईवे, प्रमुख चौराहों तथा संवेदनशील स्थानों की व्यवस्थाओं की लाइव मॉनिटरिंग करते हुए अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही, भीड़ प्रबंधन, यातायात संचालन, पार्किंग व्यवस्था तथा सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया और अधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में तैनात पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने, भीड़ का व्यवस्थित संचालन करने तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल अतिरिक्त पुलिस बल एवं संसाधनों की तैनाती करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भीड़ प्रबंधन को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए सभी पार्किंग स्थलों, हाईवे, प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी बनाए रखें। साथ ही श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि अगले तीन दिनों में कांवड़ यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। इसे दृष्टिगत रखते हुए सभी विभाग पूरी मुस्तैदी एवं समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक संवेदनशील स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल, मजिस्ट्रेट एवं अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध रहें, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति का तत्काल प्रभाव से समाधान किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि भीड़ नियंत्रण एवं यातायात डायवर्जन के संबंध में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं को विभिन्न माध्यमों से लगातार जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। कंट्रोल रूम से प्राप्त लाइव फीड के आधार पर पूरे यात्रा मार्ग की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है तथा आवश्यकता के अनुसार संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देश जारी किए जा रहे हैं। इस दौरान अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (संचार) विपिन कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी ने की शिवचौक पर शिवभक्तों के ऊपर पुष्प वर्षा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत बारिश के बीच मंडलायुक्त सहारनपुर मंडल सहारनपुर डॉक्टर रुपेश कुमार ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के साथ शिव चौक पर पहुंचकर कावड़ श्रद्धालुओं हेतु कि गई सुरक्षा व्यवस्थाओं देखा तथा यातायात व्यवस्थाओं को भी देखा। इस अवसर पर मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी ने शिव चौक पर शिव भक्तों के ऊपर पुष्प

सीमा पर शिवभक्तों का मंत्री अनिल कुमार, डीएम उमेश मिश्रा एवं एसएसपी संजय वर्मा ने पुष्पवर्षा कर अभिनंदन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं दुर्घटनामुक्त सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद में पुलिस एवं प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं सेवा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। इसी क्रम में आज माननीय कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार श्री अनिल कुमार, जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा

संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा द्वारा लगाया गया दूध कावड शिविर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण मास की कावड़ यात्रा में आज मीनाक्षी चौक पर संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा द्वारा हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जाते हुए कांवड़ियों को गर्म दूध का वितरण किया गया। इस कैंप का उद्घाटन मुख्य अतिथि मंत्री कपिल देव अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व विधायक अशोक कंसल ने

नगर आयुक्त ने किया कांवड़ मेला क्षेत्र का निरीक्षण सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर आयुक्त नंदन कुमार ने कांवड़ पटरी मार्ग और मेला क्षेत्र का व्यापक स्थलीय निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। नगर आयुक्त ने जटवाड़ा पुल से ज्वालापुर कांवड़ पटरी, बैरागी क्षेत्र, रोड़ी बेलवाला आदि क्षेत्र में सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था में सुधार कें लिए

कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए संतों ने की मां मनसा देवी की विशेष पूजा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज के संयोजन में चरण पादुका मंदिर में आयोजित कांवड़ सेवा शिविर में कांवड़ मेले को सकुशल एवं निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए मां मनसा देवी की विशेष पूजा अर्चना और भव्य संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। संत सम्मेलन

रिक्रूट पुलिस आरक्षी और ट्रैफिक वॉलंटियर ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, यात्री का खोया बैग ढूंढकर वापस लौटाया

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला ड्यूटी पर तैनात पुलिस और ट्रैफिक वॉलंटियर ने मानवता और ईमानदारी का उदाहरण पेश करते हुए एक यात्री का खोया बैग तलाश कर उसे सकुशल लौटा दिया। बैग में बीस हजार रूपए नकद और कीमती सामान था। बैग वापस मिलने पर यात्री ने पुलिस को आभार व्यक्त किया। जानकारी के अनुसार

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई