अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन मुज़फ़्फ़रनगर की कोऑर्डिनेशन बैठक संपन्न

Share :

सन 1982 में, हरियाणा के माननीय पूर्व मुख्यमंत्री- परम आदरणीय बनारसी दास गुप्त के द्वारा स्थापित, संपूर्ण भारतवर्ष में व्याप्त, वैश्यों के 367 उपवर्गों का प्रतिनिधित्व करने वाली, राष्ट्रीय स्तरीय संस्था “अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन” के, मुज़फ्फ़रनगर जिले की, कोऑर्डिनेशन बैठक, दिनांक 6 अगस्त 2026 को, सांय 7 बजे, “होटल स्वर्ण इन”, सर्कुलर रोड, मुजफ्फरनगर में, संगठन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष- सुधीर एस हलवासिया व प्रदेश महामंत्री शैलेंद्र अग्रहरी की संस्तुति एवं राष्ट्रीय मंत्री- सचिन अग्रवाल के दिशा निर्देशन और जिला अध्यक्ष- राजीव सिंघल के कुशल नेतृत्व में , शानदार तरीके से संपन्न हुई, जिसमें जिले व महानगर की पांच मुख्य टीमों के मुख्य पदाधिकारियों का मनोनयन होने के साथ-साथ, आगामी कार्यक्रमों की योजनाएं बनाई गई, जिनके निमित्त, सभी पदाधिकारियों ने, भरपूर उत्साह के साथ, सभी व्यवस्थाओं को सहर्ष स्वीकार कर लिया है। सभी नव मनोनीत महिला पदाधिकारियों को, विशेष रूप से आमंत्रित, महिला प्रदेश मंत्री- सोनम अग्रवाल का सानिध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ । नव मनोनीत पदाधिकारियों की श्रृंखला में, राजीव सिंघल (प्रोपर्टी डीलर) को जिला अध्यक्ष, रविकांत अग्रवाल को महानगर अध्यक्ष, अल्का गुप्ता को महिला जिला अध्यक्ष, शोभित गुप्ता को युवा जिला अध्यक्ष, अग्रिम सिंघल को महानगर युवा अध्यक्ष, गोपाल कंसल को जिला महामंत्री, गौरव मित्तल को महानगर महामंत्री, हिमानी गुप्ता को महिला जिला महामंत्री, निकुंज सिंघल को महानगर युवा महामंत्री, प्रमोद कुमार सिंघल को जिला कोषाध्यक्ष, ईशान अग्रवाल को महानगर कोषाध्यक्ष, पूजा सिंघल को महिला जिला कोषाध्यक्ष, आदित्य जैन को जिला युवा कोषाध्यक्ष और समकित जैन को महानगर युवा कोषाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया । तदुपरांत सभी पदाधिकारियों ने, पूरे जोश के साथ, तन- मन- धन से, संगठन की सेवा करने का वायदा किया । ज्ञातव्य है कि जब से मुजफ्फरनगर जिले की इकाइयों के पुनर्गठन और विस्तारण का कार्य चल रहा है तब से संगठन में असंख्य वैश्य रत्नों का समावेश हो चुका है और अभी भी संगठन के राष्ट्रीय मंत्री- सचिन अग्रवाल, जिला अध्यक्ष- राजीव सिंघल और समन्वय समिति के सभी पदाधिकारियों ने, संगठन से जुड़ने के लिए, संपूर्ण वैश्य समाज का आवाह्न किया है ।

मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी ने की शिवचौक पर शिवभक्तों के ऊपर पुष्प वर्षा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत बारिश के बीच मंडलायुक्त सहारनपुर मंडल सहारनपुर डॉक्टर रुपेश कुमार ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के साथ शिव चौक पर पहुंचकर कावड़ श्रद्धालुओं हेतु कि गई सुरक्षा व्यवस्थाओं देखा तथा यातायात व्यवस्थाओं को भी देखा। इस अवसर पर मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी ने शिव चौक पर शिव भक्तों के ऊपर पुष्प

सीमा पर शिवभक्तों का मंत्री अनिल कुमार, डीएम उमेश मिश्रा एवं एसएसपी संजय वर्मा ने पुष्पवर्षा कर अभिनंदन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं दुर्घटनामुक्त सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद में पुलिस एवं प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं सेवा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। इसी क्रम में आज माननीय कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार श्री अनिल कुमार, जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा

संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा द्वारा लगाया गया दूध कावड शिविर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण मास की कावड़ यात्रा में आज मीनाक्षी चौक पर संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा द्वारा हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जाते हुए कांवड़ियों को गर्म दूध का वितरण किया गया। इस कैंप का उद्घाटन मुख्य अतिथि मंत्री कपिल देव अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व विधायक अशोक कंसल ने

जिलाधिकारी हरिद्वार ने कंट्रोल रूम से लिया कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सीसीआर में स्थापित मेला कंट्रोल रूम पहुंचकर सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरों के माध्यम से कांवड़ यात्रा मार्ग, पार्किंग स्थलों, हाईवे, प्रमुख चौराहों तथा संवेदनशील स्थानों की व्यवस्थाओं की लाइव मॉनिटरिंग करते हुए अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही,

नगर आयुक्त ने किया कांवड़ मेला क्षेत्र का निरीक्षण सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर आयुक्त नंदन कुमार ने कांवड़ पटरी मार्ग और मेला क्षेत्र का व्यापक स्थलीय निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। नगर आयुक्त ने जटवाड़ा पुल से ज्वालापुर कांवड़ पटरी, बैरागी क्षेत्र, रोड़ी बेलवाला आदि क्षेत्र में सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था में सुधार कें लिए

कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए संतों ने की मां मनसा देवी की विशेष पूजा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज के संयोजन में चरण पादुका मंदिर में आयोजित कांवड़ सेवा शिविर में कांवड़ मेले को सकुशल एवं निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए मां मनसा देवी की विशेष पूजा अर्चना और भव्य संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। संत सम्मेलन

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal