हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ लेने आने वाले शिवभक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जानकारी देते हुए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गंगा जल लेने आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक 2 करोड़ 19 लाख से ज्यादा कांवड़िए कांवड़ों में गंगा जल लेकर अपने गंतव्यों की ओर रवाना हो चुके हैं। अगले तीन दिनों में यह आंकड़ा और बढ़ेगा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच पुलिस 24 घंटे लगातार ड्यूटी पर तैनात है। श्रद्धालुओं की मदद व सुरक्षा के लिए हर प्वाइंट पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। अधिकारियों को शिवभक्तों के साथ संयम और बेहतर व्यवहार रखने के निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी ने बताया कि अगले तीन दिन बेहद महत्वपूर्ण हैं। इन तीन दिनों में बड़ी संख्या में पैदल जाने वाले शिवभक्तों के साथ डाक कांवड़ और मोटरसाइकिल सवारों के पहुंचने की संभावना है। हाईवे पर जाम न लगे, इसके लिए पुलिस की तैनाती बढ़ाई जा रही है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि पुलिस-प्रशासन के निर्देशों का पालन करें, हाईवे पर वाहन खड़ा न करें और किसी भी समस्या की स्थिति में नजदीकी पुलिसकर्मी से मदद लें।

मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 8% अधिक वर्षा के बावजूद प्रदेश के 37 जिलों में औसत से कम वर्षा
लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर) 2026 के दौरान उत्तरोत्तर प्रबल होती एल-नीनो परिस्थितियों के दृष्टिगत मानसून ऋतु के प्रथम चरण (जून-जुलाई) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद मानसून ऋतु के द्वितीय चरण (अगस्त-सितम्बर) के दौरान तटस्थ धनात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव एवं हिन्द महासागर में बने कुल 10






