मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मुजफ्फरनगर में गुरुवार को शिक्षकों के लिए “तनाव प्रबंधन” विषय पर एक महत्वपूर्ण उन्मुखीकरण (ओरिएंटेशन) सत्र का आयोजन किया गया।
सत्र के रिसोर्स पर्सन एवं आर. आर. कॉलेज, अमेठी के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. पी. के. श्रीवास्तव ने शिक्षकों को तनाव के कारणों, उसके दुष्प्रभावों तथा तनाव से प्रभावी ढंग से निपटने के व्यावहारिक उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सकारात्मक सोच, समय प्रबंधन, आत्मअनुशासन तथा संतुलित जीवनशैली अपनाकर तनावमुक्त एवं सफल जीवन जीने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव शंकर शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि एक तनावमुक्त एवं सकारात्मक शिक्षक ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में प्रभावी भूमिका निभा सकता है। उन्होंने इस प्रकार के प्रेरणादायी सत्रों की आवश्यकता पर भी बल दिया। इस अवसर पर विद्यालय के सह-प्रबंधक ज्ञानचंद सिंघल, प्रबंधन समिति के सदस्य तथा विद्यालय के सभी आचार्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों ने इसे अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताते हुए डॉ. श्रीवास्तव का आभार व्यक्त किया।

मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी ने की शिवचौक पर शिवभक्तों के ऊपर पुष्प वर्षा
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत बारिश के बीच मंडलायुक्त सहारनपुर मंडल सहारनपुर डॉक्टर रुपेश कुमार ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के साथ शिव चौक पर पहुंचकर कावड़ श्रद्धालुओं हेतु कि गई सुरक्षा व्यवस्थाओं देखा तथा यातायात व्यवस्थाओं को भी देखा। इस अवसर पर मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी ने शिव चौक पर शिव भक्तों के ऊपर पुष्प






