हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस और एएनटीएफ ने भारी मात्रा में गांजे समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 9,800 किलोग्राम गांज बरामद किया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपी सगे भाई हैं। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। एसएसपी के नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने हिलबाई पास मार्ग स्थित रोड़वेज वर्कशॉप से रेलवे कालोनी जाने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो व्यक्तियों को दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम मोहित सैनी व रोहित सैनी पुत्र स्व.संजय सैनी निवासी शान्ति विहार कालोनी लाल मन्दिर ज्वालापुर बताए। दोनों के पास मौजूद अलग-अलग बैग की तलाशी लेने पर उनमें 5.160 व 4.640 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। आगे पूछताछ में उन्होंने बताया कि गांजा उन्होंने मुजफफ्रनगर के बुढ़ाना निवासी व्यक्ति से बहादराबाद में टोल प्लाजा के पास लिया था। आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ पुलिस गांजा सप्लायर की तलाश में जुट गयी है। पुलिस टीम में एसआई प्रदीप कुमार, एडिशनल एसआई भरत सिंह, कांस्टेबल जीवन तिवारी, एएनटीएफ कांस्टेबल रंजीत सिंह व नितुल यादव शामिल रहे।

मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 8% अधिक वर्षा के बावजूद प्रदेश के 37 जिलों में औसत से कम वर्षा
लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर) 2026 के दौरान उत्तरोत्तर प्रबल होती एल-नीनो परिस्थितियों के दृष्टिगत मानसून ऋतु के प्रथम चरण (जून-जुलाई) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद मानसून ऋतु के द्वितीय चरण (अगस्त-सितम्बर) के दौरान तटस्थ धनात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव एवं हिन्द महासागर में बने कुल 10






