हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके। इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग विशेष अभियान के तहत मोबाइल टेस्टिंग वैन से खाद्य पदार्थों की जांच कर रहा है। पूरे मेला क्षेत्र में 6 दिवसीय विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा हैए जिसमें अभी तक दुकानों पर बिकने वाले तीन सौ से ज्यादा खाद्य पदार्थों के सैंपलों की प्रारंभिक जांच की जा चुकी है। जिसमें से 21 सैंपल अधो मानक यानी खराब गुणवत्ता के पाए गए हैं। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एमएन जोशी ने बताया कि मोबाइल टेस्टिंग वैन से केमिकल के द्वारा खाद्य सामग्री में मिलावट का पता लगाया जाता है। जिसके बाद खाद्य पदार्थ संदिग्ध होने पर संबंधित विक्रेता के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। मोबाइल वैन से खाद्य पदार्थों की जांच के द्वारा लोगों को जागरूक करने का कार्य भी किया जा रहा है।

मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 8% अधिक वर्षा के बावजूद प्रदेश के 37 जिलों में औसत से कम वर्षा
लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर) 2026 के दौरान उत्तरोत्तर प्रबल होती एल-नीनो परिस्थितियों के दृष्टिगत मानसून ऋतु के प्रथम चरण (जून-जुलाई) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद मानसून ऋतु के द्वितीय चरण (अगस्त-सितम्बर) के दौरान तटस्थ धनात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव एवं हिन्द महासागर में बने कुल 10






