भगवान शिव से जुड़वा पुत्रों का आशीर्वाद पाने वाली महिला कांवड़िया से मिलीं मीनाक्षी स्वरूप

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सावन मास की कांवड़ यात्रा के दौरान आस्था और मातृत्व का अनूठा संगम लोगों के बीच चर्चा में है। नीलकंठ से गंगाजल लेकर यात्रा पर निकली दिल्ली की एक महिला कांवड़िया ने जिला महिला चिकित्सालय में जुड़वा पुत्रों को जन्म दिया। इस सुखद घटना के बाद नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने जिला महिला अस्पताल पहुंचकर नवजात शिशुओं और उनकी माता का हालचाल जाना, उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। दिल्ली निवासी अनुराग की पत्नी, जो कांवड़ यात्रा पर थीं, को सोमवार सुबह पेट में तेज दर्द होने पर जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की देखरेख में महिला ने जुड़वा पुत्रों को जन्म दिया। जन्म के बाद दोनों नवजातों को एसएनसीयू में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप सभासदों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जिला महिला चिकित्सालय पहुंचीं। उन्होंने प्रसूता से मुलाकात कर फलाहार भेंट किया और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इसके बाद एसएनसीयू में भर्ती दोनों नवजातों के स्वास्थ्य की जानकारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मुरली भास्कर एवं चिकित्सकों से ली। उन्होंने बच्चों को स्नेहपूर्वक दुलारते हुए इस घटना को भगवान शिव का विशेष आशीर्वाद बताया। नगर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि शिवभक्ति, आस्था और मातृत्व का यह अद्भुत संगम सभी के लिए सौभाग्य का क्षण है। उन्होंने कहा कि महादेव की कृपा से इस परिवार को नवजीवन का आशीर्वाद मिला है और इससे बड़ी ईश्वरीय कृपा कोई नहीं हो सकती। उन्होंने नवजात शिशुओं के उत्तम स्वास्थ्य, सुखद जीवन और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उधर, नगर पालिका अध्यक्ष ने शहर में संचालित विभिन्न कांवड़ सेवा शिविरों का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मेरठ रोड स्थित शाकुन्तलम् पैलेस के बाहर आयोजित 23वें निःशुल्क कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचकर उन्होंने शिवभक्त कांवड़ियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा शिविर में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की सराहना की। आनंद भवन में क्रांतिसेना के 33वें कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचकर उन्होंने यहां भी पालिका प्रशासन की ओर से सफाई और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली और शिव भक्तों का स्वागत करते हुए क्रांतिसेना की टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और सामाजिक सहयोग का भी संदेश देती है। विभिन्न सेवा समितियों और स्वयंसेवकों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि नगरपालिका परिषद् के द्वारा कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए नगरीय क्षेत्र के 22 किलोमीटर लंबे कांवड़ मार्ग पर शिव भक्तों के लिए सभी पर्याप्त सुविधा और व्यवस्था की गई हैं। कांवड़ कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी और व्यवसथा की जा रही है। इस दौरान मुख्य रूप से युवा भाजपा नेता विकल्प जैन, मनी पटपटिया, सभासद मनोज वर्मा, अमित पटपटिया, दिनेश कुमार जैन व अन्य लोग भी मौजूद रहे।

सेवा, समर्पण और संस्कार का संगम शिव चौक मुजफ्फरनगर में कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ. प्रभात कुमार के निर्देशानुसार तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के मार्गदर्शन में भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा शिव चौक पर कांवड़ सेवा शिविर का विधिवत शुभारंभ एवं उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त अमित कुमार, जिला गाइड कमिश्नर डॉ. राजेश कुमारी एवं

चितरंजन स्वरूप स्मृति विचार मंच ने प्रारंभ किया 5 दिवस निशुल्क चिकित्सा एवं भोजन कावड़ सेवा शिविर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चित्तरंजन स्मृति विचार मंच अध्यक्ष शलभ गुप्ता ओर महामंत्री जनार्दन विश्वकर्मा के सानिध्य में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वर्गीय मंत्री चित्तरंजन स्वरूप जी की स्मृति में तुलसी पार्क शिव चौक पर 14 वा निशुल्क चिकित्सा एवं भोजन कावड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पालिका चेयरमैन

दी गुड खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल ने रखा अपना पक्ष, दिया स्पष्टीकरण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दी गुड खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल एवं महामंत्री अंकित गर्ग ने एसोसिएशन को कालातीत घोषित किए जाने पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि सहायक रजिस्ट्रार द्वारा पारित आदेश में चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता का उल्लेख नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि इस आदेश

दी गुड खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन की कार्यकारिणी कालातीत घोषित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दी गुड खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन मुजफ्फरनगर में भारी अनियमिताओं के चलते सब रजिस्टार चिट्स एंड फंड्स सहारनपुर द्वारा संस्था के द्विवर्षीय चुनाव को रद्द करते हुए उक्त संस्था को कालातीत घोषित कर दिया है। उक्त मामले में नीरज उर्फ यादवेन्द्र पाठक सहायक रजिस्ट्रार, फर्म्स, सोसाइटीज तथा चिट्स,सहारनपुर ने कहा कि कार्यालय

एसोसिएशन ऑफ पीईटी रीसाइक्लर्स भारत ने बॉटल की रिसायकल यात्रा का किया जनपद से शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्लास्टिक कचरा प्रबंधन के लिए एसोसिएशन ऑफ पीईटी रीसाइक्लर्स भारत ने बॉटल की रीसायकल यात्रा का जनपद से शुभारंभ किया। कांवड़ यात्रा के दौरान मंसूरपुर क्षेत्र से जन-जागरूकता एवं संग्रह पहल करते हुए कांवड़ियों व आम नागरिकों द्वारा उपयोग के बाद फेंकी गई प्लास्टिक बोतलों को रिसाइकिल के लिए एकत्रित किया जाएगा। बाद

उत्तरांचल पंजाबी महासभा 14 अगस्त को मनाएगी विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तरांचल पंजाबी महासभा द्वारा 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन किया जाएगा। प्रेम नगर आश्रम में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष करण

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई