जनहित मुद्दों और मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के समर्थन में बोले विधायक पंकज मलिक

Share :

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सोमवार को समाजवादी पार्टी के विधायकों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जनहित के विभिन्न मुद्दों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में मुजफ्फरनगर की चरथावल विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक पंकज मलिक भी प्रमुख रूप से शामिल रहे। उन्होंने हाथ में तख्ती लेकर प्रदेश के विभिन्न जन सरोकारों के साथ मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय, रामपुर को बचाने की मांग उठाई।
विधायक पंकज मलिक ने कहा कि प्रदेश की जनता आज महंगाई, बेरोजगारी, लगातार हो रहे पेपर लीक, किसानों की समस्याओं, बिगड़ती कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों से जूझ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार इन मूल समस्याओं का समाधान करने के बजाय जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता से जुड़े हर मुद्दे को विधानसभा के भीतर और बाहर पूरी मजबूती के साथ उठाती रहेगी। पंकज मलिक ने प्रभु श्रीराम के नाम पर एकत्रित धन के उपयोग को लेकर भी सरकार से पारदर्शिता की मांग की। उन्होंने कहा कि इस विषय पर जनता के मन में कई सवाल हैं, जिनका स्पष्ट जवाब सरकार को देना चाहिए।
इस दौरान समाजवादी पार्टी के विधायकों ने मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय, रामपुर के समर्थन में भी प्रदर्शन किया। विधायक पंकज मलिक ने कहा कि यह विश्वविद्यालय केवल एक शैक्षणिक संस्थान नहीं, बल्कि हजारों विद्यार्थियों के भविष्य और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का केंद्र है। उन्होंने कहा कि सरकार को किसी भी प्रकार की राजनीतिक द्वेष की भावना से ऊपर उठकर छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय से जुड़े छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है। शिक्षा के मंदिरों को राजनीति का अखाड़ा बनाने के बजाय उन्हें सुरक्षित, सशक्त और विकासोन्मुख बनाया जाना चाहिए, ताकि विद्यार्थियों का भविष्य किसी भी प्रकार से प्रभावित न हो। अंत में विधायक पंकज मलिक ने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों, युवाओं, महिलाओं और प्रदेश की आम जनता के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी तथा जनविरोधी नीतियों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रखेगी।

मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 8% अधिक वर्षा के बावजूद प्रदेश के 37 जिलों में औसत से कम वर्षा

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर) 2026 के दौरान उत्तरोत्तर प्रबल होती एल-नीनो परिस्थितियों के दृष्टिगत मानसून ऋतु के प्रथम चरण (जून-जुलाई) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद मानसून ऋतु के द्वितीय चरण (अगस्त-सितम्बर) के दौरान तटस्थ धनात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव एवं हिन्द महासागर में बने कुल 10

विवाहिता की गाजियाबाद में मौत मामले में परिजनों में आक्रोश, ससुराल के बाहर शव रखकर किया हंगामा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हनुमान चौक के निकट मोहल्ला घेर कालेराय निवासी सुशील तायल की पुत्री प्राची की गाजियाबाद के थाना वेब सिटी क्षेत्र अंतर्गत अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला बुधवार को उस वक्त गरमा गया, जब विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार देर शाम

नौ माह में वन विभाग ने 370 कोबरा सहित रेस्क्यू किए 2221 वन्यजीव

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार वन प्रभाग ने इस वर्ष बाईस सौ वन्यजीवों को रेस्क्यू किया है। वन विभाग के 1 जनवरी से 24 सितंबर 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार जिले की अलग-अलग रेंज में 2,221 वन्यजीवों का रेस्क्यू किया गया है। सबसे अधिक सांप रेस्क्यू किए गए है। जिनमें 370 कोबरा, 323 वाइपर, 246 धामन

अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन के विशेष आयोजन के लिए स्पेशल इवेंट ग्रुप द्वारा की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर पतंजलि के प्रदर्शन कला विभाग में समन्वयकों, अतिरिक्त समन्वयकों एवं स्वयंसेवकों की बैठक आयोजित कर तैयारियों पर चर्चा की गयी। बैठक में स्पेशल इवेंट ग्रुप के मुख्य संयोजक स्वामी आर्षदेव

भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी ने दिया कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिरूद्ध भाटी ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन देकर वार्ड 4 स्थित सूखी नदी से सटी रामगढ़ बस्ती में सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने की मांग की है। अनिरूद्ध भाटी ने बताया कि बस्ती में लगभग 1200 की आबादी निवास करती हैं। भारी बरसात के

रानीपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक समेत दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गयी है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। 24 सितम्बर को ग्राम हरचंदपुर मंगलौर निवासी विनय कुमार ने भेल सेक्टर-4 पीठ बाजार से बाइक चोरी कर लिए जाने

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal