मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन द्वारा घोषित डी.फार्म प्रथम और द्वितीय वर्ष की वार्षिक परीक्षा परिणामों में श्री राम कॉलेज ऑफ फार्मेसी के छात्रों ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर शानदार प्रदर्शन कर कॉलेज की शैक्षणिक उत्कृष्टता को एक बार फिर साबित किया है। डी०फॉर्मा प्रथम वर्ष में मनीष कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर टोपर का गौरव हासिल कियाद्य उमर मोहम्मद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया जबकि इशिका ने तृतीय स्थान हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
डी०फॉर्मा. द्वितीय वर्ष में खुशबु ने प्रथम स्थान प्राप्त कर टोपर का गौरव हासिल कियाद्य यश अत्रिश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया जबकि आशु ने तृतीय स्थान हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन छात्रों ने अपनी कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह शानदार परिणाम प्राप्त किया, श्री राम ग्रुप ऑफ़ कॉलेज (फार्मेसी) की प्रधानाचार्या आकांशा निर्वाल ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, हमारे छात्रों ने अपनी मेहनत, समर्पण और अनुशासन के दम पर यह शानदार परिणाम हासिल किया है, जो पूरे कॉलेज के लिए गर्व का क्षण है। यह केवल अंकों की उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह उनके दृढ़ निश्चय और शिक्षकों के अथक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने आगे कहा, श्री राम ग्रुप ऑफ़ कॉलेज (फार्मेसी) हमेशा से उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा, नैतिक मूल्यों और आधुनिक तकनीकी ज्ञान के समन्वय पर जोर देता रहा है। हमारा लक्ष्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक के साथ-साथ छात्रों को ऐसा समग्र व्यक्तित्व प्रदान करना है जो उन्हें वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाए। मैं अपने सभी छात्रों से अपेक्षा करता हूँ कि वे इसी तरह मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ें और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कॉलेज का नाम रोशन करें। हमारा लक्ष्य परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने की साथ विद्यार्थियों को ऐसा संपूर्ण व्यक्तित्व देना है जो उन्हें वैश्विक प्रतिस्पर्धा में सफल बना सके। साथ ही मैं सभी छात्र छात्राओं से अपेक्षा करती हूँ कि वे इसी प्रकार लगन और अनुशासन के साथ आगे बढ़ते रहें और संस्थान का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरांगित करते रहे। श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेज (फार्मेसी) के अध्यापकों ने रोहित मालिक, अमजद खान, सागर कुमार, वैभव कुमार, अमन सिंह, सौरभ, अमन शर्मा, छात्रों की उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

सेवा, समर्पण और संस्कार का संगम शिव चौक मुजफ्फरनगर में कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ. प्रभात कुमार के निर्देशानुसार तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के मार्गदर्शन में भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा शिव चौक पर कांवड़ सेवा शिविर का विधिवत शुभारंभ एवं उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त अमित कुमार, जिला गाइड कमिश्नर डॉ. राजेश कुमारी एवं






