शिव चौक पर मंत्री कपिल और पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शिव भक्तों पर की पुष्प वर्षा

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुजफ्फरनगर की पावन और ऊर्जा से ओत-प्रोत हृदय स्थली शिव चौक पर कांवड़ यात्रा में सुरक्षा, सुविधा और सेवा के साथ ही व्यवस्था की निगरानी के लिए नगरपालिका परिषद् की ओर से बनाये गये कांवड़ कंट्रोल रूम का उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल एवं नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर आधिकारिक रूप से कांवड़ कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मंत्री कपिल देव और पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कंट्रोल रूम के पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से अपने सम्बोधन व्यक्त करते हुए शिव भक्त कांवड़ियों का मुजफ्फरनगर आगमन पर स्वागत किया और उनको व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। आस्था और भक्ति के सैलाब के बीच देवतुल्य कांवड़िया भाइयों पर पुष्प वर्षा कर उनका मुजफ्फरनगर की पावन भूमि पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से अभिनंदन और स्वागत किया गया।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि पूर्व की सरकारों में कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर पाबंदी लगा दी जाती थी, आस्था पर कुठाराघात किया जाता रहा और इस यात्रा के दौरान शिव भक्तों की सुरक्षा के भी व्यापक प्रबंध नहीं होते थे, लेकिन पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार ने इस कांवड़ यात्रा को संरक्षण देने का काम किया और आज यह कांवड़ यात्रा भक्ति और आस्था के नवीन ऊर्जा संचार के साथ वृहद होती जा रही है। यूपी में योगीराज स्थापित होने के बाद इस यात्रा की व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव सनातन संस्कृति के मानने वालों ने महसूस किया है।
नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि भोले नाथ की भक्ति में लीन इन शिव भक्तों का उत्साह और ऊर्जा वास्तव में अद्भुत है। प्रशासन और सभी कार्यकर्ताओं की यह कोशिश है कि हर एक कांवड़ यात्री की यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, सुगम और मंगलमय हो, जिसके लिए इस कंट्रोल रूम के माध्यम से चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर और हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है। नगरपालिका नगरीय क्षेत्र के 22 किलोमीटर के कांवड़ मार्ग पर शिव भक्त कांवड़िया की सुरक्षा, सेवा और सुविधा के लिए तमाम व्यवस्था कर रही है। सुरक्षा के लिए इस मार्ग पर पालिका स्तर से करीब 400 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं, जिनको पुलिस प्रशासन के कंट्रोल रूम से जोड़कर एक समन्वित निगरानी की जा रही है। खोया पाया केन्द्र शिव भक्तों का मददगार साबित हो रहा है। दिन और रात स्वच्छता पर काम किया जा रहा है। यह हमारा सौभाग्य है कि भगवान भोेलेनाथ ने अपने भक्तों की सेवा और सत्कार के लिए हमें इस पद के सहारे यह अवसर प्रदान किया।
इसके पश्चात नगरपालिका अध्यक्ष ने मेरठ रोड पर चल रहे कांवड़ सेवा शिविरों का पालिका अफसरों के साथ भ्रमण करते हुए वहां पर पेयजलापूर्ति और स्वच्छता आदि व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान मुख्य रूप से सभासद बॉबी सिंह, कुसुमलता पाल, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, नवनीत गुप्ता, योगेश मित्तल, रजत धीमान, विजय कुमार चिंटू, विनीत कुमार, शहजाद चीकू, रविकांत शर्मा उर्फ काका, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण खेड़ा, अमित शास्त्री, नन्दकिशोर पाल, संजय अग्रवाल, हसीब राणा, शोभित गुप्ता, वीरेन्द्र अरोरा, भानु प्रताप अरोरा, प्रवीण जैन चीनू, ललित कुमार, सुन्दर सिंह, ईओ पवन कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनु चौधरी, एई जलकल अनुज कुमार, एई निर्माण नैपाल सिंह, जेई जलकल जितेन्द्र सैनी, जेई निर्माण राजीव सोनकर, सीएसएफआई योगेश कुमार, एसएफआई प्लाक्षा मैनवाल, लिपिक एसबीएम रूचि शर्मा, संदीप यादव, आकाशदीप, तनवीर आलम, आईटी ऑफीसर प्रियेश कुमार, जेएस एनवायरो सर्विसेज प्रा. लि. के प्रोजेक्ट हैड नीतेश चौधरी आदि मौजूद रहे।

एथलेटिक्स डे ऑफ इंडिया पर डॉ. ललित के. भनोट के दीर्घायु होने की कामना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन हरिद्वार एवं स्पोर्ट्स अकादमी हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय एथलेटिक्स के वरिष्ठ खेल प्रशासक एवं मार्गदर्शक डॉ. ललित के. भनोट का जन्मदिवस एथलेटिक्स डे ऑफ इंडिया के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने विश्व प्रसिद्ध

सराय बाईपास रोड़ की जर्जर हालत को लेकर प्रशासन की उदासीनता पर उठाए सवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर शहर व्यापार मंडल एवं राजलोक कालोनी अध्यक्ष विपिन गुप्ता ने सराय बाईपास रोड़ की जर्जर हालत को लेकर प्रशासन की उदासीनता पर सवाल उठाए हैं। प्रैस को जारी बयान में विपिन गुप्ता ने कहा कि रानीपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित सिंचाई विभाग उत्तराखंड के अधीन आने वाली सराय बाईपास रोड पिछले लगभग 7

हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने किया स्मैक समेत तस्कर को गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत नशा तस्करी पर कार्रवाई करते हुए नगर पुलिस ने स्मैक समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 12.57 ग्राम स्मैक बरामद की गयी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नशा तस्करों पर

एक लाख की लूट मामले में लक्सर पुलिस ने दबोचे चार आरोपी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भैंस खरीदने गए शख्स से एक लाख रूपए की लूट के मामले में लक्सर कोतवाली पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। मुख्य आरोपी महिला को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। महिला ने ही पीड़ित को कैश लेकर

विधायक रवि बहादुर ने मुख्यमंत्री के युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम पर उठाए सवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस विधायक रवि बहादुर ने मुख्यमंत्री के युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि भाजपा सरकार युवाओं की जायज मांगों को भी नहीं सुन रही हैं। पेपर लीक को लेकर आंदोलन कर रहे युवाओं पर बल प्रयोग किया गया। ऐसे में मुख्यमंत्री युवाओं से कौन सा संवाद करना

हरिद्वार रोटरी क्लब ने कांवड़ियों को वितरित किया जूस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सामाजिक संस्थाएं गंगा जल लेने आने वाले कांवड़ियों की सेवा में जुट गयी है। शनिवार को रोटरी क्लब हरिद्वार के पदाधिकारियों व सदस्यों ने कावंड़ियों को जूस वितरित किया। रोटरी क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष नीलमाधव साहू ने कहा कि सभी को कठिन पैदल यात्रा करने वाले कांवड़ियों की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal