मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शनिवार को अपराह्न 04 बजे मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देश भूषण द्वारा पिनना से लालूखेड़ी शामली बॉर्डर तक कावड़ मार्ग का निरीक्षण किया गया तथा कावड़ मार्ग पर साफ सफाई एवं मूलभूत सुविधाओं के सम्बंध में निर्देश प्रदान किए गए।
इसके साथ ही उन्होंने विकास खण्ड बघरा की ग्राम पंचायत माण्डी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय जिला पंचायत राज अधिकारी रेनू श्रीवास्तव, सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी प्राविधिक धर्मेंद्र कुमार एवं सचिव ग्राम पंचायत माण्डी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत सचिवालय की क्रियाशीलता, अभिलेखों के रखरखाव, शासकीय भवनों में सोलर पैनल एवं ग्रैंड वाटर स्टोर हार्वेस्टिंग बनवाने, ग्राम पंचायत की साफ सफाई, मेरा गांव मेरा तालाव के अंतर्गत तालाब का सौंदर्यकरण कार्य, तालाब के चारों ओर पाथ वे निर्माण, आर आर सी सेंटर के संचालन एवं डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन नियमित रूप से करने, ग्राम पंचायत के सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने तथा राज्य वित्त आयोग एवं केंद्रीय वित्त आयोग की प्राप्त धनराशि के नियमानुसार गुणवत्तापरक कार्य कराने हेतु निर्देशित किया गया।

भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी, मुजफ्फरनगर के प्रार्थना सभा स्थल पर श्री विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा के दिव्य व्यक्तित्व, सृजनशीलता, शिल्प-कौशल एवं कर्मयोगी जीवन से विद्यार्थियों को परिचित कराया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में आचार्या पूर्णिमा






