उछाली आश्रम में किया कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन कांवड़ियों की सेवा करना भोलेनाथ की सच्ची आराधना-श्रीमहंत विष्णुदास

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उछाली आश्रम द्वारा कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में कांवड़ियों के लिए निःशुल्क भोजन, शुद्ध पेयजल, चाय, फल, वितरण की समुचित व्यवस्था की गई है। शिविर में कावंड़ियों को भोजन प्रसाद वितरित करने के साथ प्रशासन द्वारा जारी नियमों के पालन की अपील के साथ गंगा स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। उछाली आश्रम के परमाध्यक्ष श्रीमहंत विष्णु दास ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सेवा करना भगवान भोलेनाथ की सच्ची आराधना है। उन्होंने कहा कि सेवा, समर्पण और मानवता भारतीय संस्कृति की पहचान हैं तथा श्रावण मास में शिवभक्तों की सेवा करना सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में लाखों शिवभक्त कठिन तप और श्रद्धा के साथ गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करते हैं। ऐसे में उनकी सेवा करना हमारा आध्यात्मिक और सामाजिक दायित्व है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से कांवड़ यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने, यातायात नियमों का पालन करने, स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने तथा पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देने की अपील भी की। उन्होंने शिवभक्तों की सेवा में जुटे सभी स्वयंसेवकों के समर्पण और सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। महंत सीताराम दास, महंत कन्हैया दास, सुभाष पंजवानी, राघवेन्द्र दास, सुरेश खेड़ा, रमेश खनेजा सहित आश्रम के सेवादार लगातार कावंड़ियों की सेवा में योगदान कर रहे हैं।

भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी, मुजफ्फरनगर के प्रार्थना सभा स्थल पर श्री विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा के दिव्य व्यक्तित्व, सृजनशीलता, शिल्प-कौशल एवं कर्मयोगी जीवन से विद्यार्थियों को परिचित कराया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में आचार्या पूर्णिमा

सादगी से मनाया गया साध्वी नेहा आनंद देव का अवतरण दिवस

हरिद्वार (हरिद्वार)। श्री अवधूत मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद देव महाराज की परम शिष्या साध्वी नेहा आनंद देव का अवतरण दिवस सादगी से मनाया गया। इस अवसर पर सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूष और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और हनुमान जी को 56 भोग लगाया गया।

धर्मशालाओं पर यूजर चार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सौंपा नगर आयुक्त को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धर्मशालाओं पर कूड़ा संग्रह के नाम पर प्रति कमरे के हिसाब से लगाए जा रहे यूजर चार्ज के विरोध में कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष विकास चंद्रा के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त नंदन कुमार को ज्ञापन सौंपा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी व मनोज सैनी ने कहा कि कूड़ा संग्रह

श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को वितरित की पुस्तकें

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुख्य पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस के अवसर पर श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भला इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं को ज्ञान विज्ञान की पुस्तकें वितरित की। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के संस्थापक अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल एवं डा.अजय अग्रवाल ने कहा कि

जल निकासी, अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपा नगर आयुक्त और एचआरडीए के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भूपतवाला स्थित गंगोत्री विहार कालोनीवासियों ने जल निकासी, सड़क पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण की समस्या को लेकर पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा के नेतृत्व में नगर आयुक्त एवं एचआरडीए के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के दौरान विदित शर्मा ने कालोनी में मुख्य नाले पर अवैध अतिक्रमण कर निर्माण किए जाने

आईआईटी दिल्ली से Virtual Lab Nodal Centre की स्वीकृति के पश्चात कार्यशाला आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर को आईआईटी दिल्ली द्वारा Virtual Lab Nodal Centre स्थापित करने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को Virtual Lab की सुविधाओं, कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता से परिचित कराने के उद्देश्य से 16 सितंबर को एक ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई