हरिद्वार (रिपोर्टर)। सामाजिक संस्थाएं गंगा जल लेने आने वाले कांवड़ियों की सेवा में जुट गयी है। शनिवार को रोटरी क्लब हरिद्वार के पदाधिकारियों व सदस्यों ने कावंड़ियों को जूस वितरित किया। रोटरी क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष नीलमाधव साहू ने कहा कि सभी को कठिन पैदल यात्रा करने वाले कांवड़ियों की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब द्वारा देश भर से गंगा जल भरने आ रहे कांवड़ियों को स्वास्थ्यवर्धक जूस वितरित करने का निर्णय लिया गया है। ताजे फलों से तैयार जूस का सेवन करने से कावंड़ियों को अपनी पैदल यात्रा करने के दौरान लाभ मिलेगा। सचिव धर्मेंद्र सिंह मांधाता ने कहा कि क्लब के सदस्य अपने सामाजिक दायित्व को निभाते हुए कावड़ियों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब हमेशा ही समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता है। स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, गंगा सफाई अभियान संगठन द्वारा निरंतर चलाए जाते हैं। रोटेरियन आलोक सारस्वत ने कहा कि मीलों दूर की कठिन पैदल यात्रा करने वाले कांवड़ियों की यात्रा सुगमता से संपन्न हो सके। इसके लिए उन्हें जूस वितरित किया जा रहा है। प्रोजेक्ट चेयरमैन निखिल गर्ग ने कहा कि भगवान शिव के भक्तों की सेवा में सभी को मिलजुल कर सहयोग करना चाहिए। जूस वितरण में अंकुर मित्तल, गंगाधर नायक, ललित सचदेवा, अनिल सिंह, दीपक रावत, इंद्र अरोड़ा, आलोक सारस्वत, निखिल गर्ग आदि शामिल रहे।

भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी, मुजफ्फरनगर के प्रार्थना सभा स्थल पर श्री विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा के दिव्य व्यक्तित्व, सृजनशीलता, शिल्प-कौशल एवं कर्मयोगी जीवन से विद्यार्थियों को परिचित कराया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में आचार्या पूर्णिमा






