भारतीय कृषि को दीर्घकालिक, व्यावहारिक एवं किसान-हितैषी सुधारों की आवश्यकता : अशोक बालियान

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र भेजकर कहा है कि भारतीय कृषि को केवल आंदोलनों और अल्पकालिक निर्णयों के बजाय दीर्घकालिक, व्यावहारिक एवं किसान-हितैषी सुधारों की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) द्वारा बिजली निजीकरण विधेयक 2025, बीज विधेयक 2025, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) संशोधन एवं मुक्त व्यापार समझौतों (FTAs) का विरोध किया जा रहा है, लेकिन किसी भी नीति या विधेयक की विशिष्ट कमियों, उनके समाधान और व्यावहारिक विकल्पों को स्पष्ट रूप से सामने रखना आवश्यक है। केवल विरोध से कृषि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान संभव नहीं है।
अशोक बालियान ने कहा कि आधुनिक कृषि अवसंरचना, निजी निवेश, वेयरहाउस, साइलो, डिजिटल कृषि बाजार और वैश्विक व्यापार को पूरी तरह रोकना व्यावहारिक नहीं है। भारत को अपने अधिशेष कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजारों की आवश्यकता है, इसलिए किसान हितों की सुरक्षा के साथ संतुलित व्यापार नीति अपनाई जानी चाहिए।
उन्होंने कृषि सुधारों के लिए सुझाव देते हुए कहा कि—
MSP व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया जाए और आय सुरक्षा तंत्र मजबूत किया जाए। अखिल भारतीय कृषि सेवा का गठन एवं कृषि को समवर्ती सूची में शामिल करने पर विचार किया जाए। प्रमुख फसलों के लिए राष्ट्रीय फसल बोर्ड बनाए जाएं। कृषि अवसंरचना, वेयरहाउस, साइलो, कोल्ड स्टोरेज एवं एग्री-लॉजिस्टिक्स का विस्तार किया जाए। बीज सुधार, फसल विविधीकरण, जलवायु अनुकूल कृषि, FPO, कृषि अनुसंधान और एग्री-प्रोसेसिंग को बढ़ावा दिया जाए।
किसान संगठनों, वैज्ञानिकों और राज्यों के साथ नियमित संवाद के बाद कृषि नीतियां बनाई जाएं।
अमेरिका की तर्ज पर दीर्घकालिक भारतीय फार्म बिल तैयार कर MSP, बीमा, सब्सिडी, निर्यात-आयात नीति और किसान आय सुरक्षा का रोडमैप बनाया जाए। उन्होंने कहा कि डिजिटल कृषि, ग्रामीण ई-कॉमर्स, एग्री-एक्सपोर्ट क्लस्टर, स्मार्ट फार्मिंग, AI आधारित कृषि सेवाएं और आधुनिक कृषि बाजार सुधार भारतीय कृषि को अधिक प्रतिस्पर्धी एवं टिकाऊ बना सकते हैं। अशोक बालियान ने कहा कि किसान हितों की रक्षा के साथ कृषि सुधारों को आगे बढ़ाना ही देश के किसानों और ग्रामीण युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग है।

भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी, मुजफ्फरनगर के प्रार्थना सभा स्थल पर श्री विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा के दिव्य व्यक्तित्व, सृजनशीलता, शिल्प-कौशल एवं कर्मयोगी जीवन से विद्यार्थियों को परिचित कराया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में आचार्या पूर्णिमा

सादगी से मनाया गया साध्वी नेहा आनंद देव का अवतरण दिवस

हरिद्वार (हरिद्वार)। श्री अवधूत मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद देव महाराज की परम शिष्या साध्वी नेहा आनंद देव का अवतरण दिवस सादगी से मनाया गया। इस अवसर पर सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूष और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और हनुमान जी को 56 भोग लगाया गया।

धर्मशालाओं पर यूजर चार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सौंपा नगर आयुक्त को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धर्मशालाओं पर कूड़ा संग्रह के नाम पर प्रति कमरे के हिसाब से लगाए जा रहे यूजर चार्ज के विरोध में कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष विकास चंद्रा के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त नंदन कुमार को ज्ञापन सौंपा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी व मनोज सैनी ने कहा कि कूड़ा संग्रह

श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को वितरित की पुस्तकें

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुख्य पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस के अवसर पर श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भला इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं को ज्ञान विज्ञान की पुस्तकें वितरित की। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के संस्थापक अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल एवं डा.अजय अग्रवाल ने कहा कि

जल निकासी, अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपा नगर आयुक्त और एचआरडीए के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भूपतवाला स्थित गंगोत्री विहार कालोनीवासियों ने जल निकासी, सड़क पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण की समस्या को लेकर पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा के नेतृत्व में नगर आयुक्त एवं एचआरडीए के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के दौरान विदित शर्मा ने कालोनी में मुख्य नाले पर अवैध अतिक्रमण कर निर्माण किए जाने

आईआईटी दिल्ली से Virtual Lab Nodal Centre की स्वीकृति के पश्चात कार्यशाला आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर को आईआईटी दिल्ली द्वारा Virtual Lab Nodal Centre स्थापित करने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को Virtual Lab की सुविधाओं, कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता से परिचित कराने के उद्देश्य से 16 सितंबर को एक ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई