बहादराबाद में ‘सेवा और सुशासन’ अभियान के तहत विशाल बहुउद्देशीय शिविर, 17 विभागों ने लगाए स्टॉल

Share :

बहादराबाद (रिपोर्टर)। विकासखंड सभागार बहादराबाद में ‘सेवा और सुशासन’ अभियान के तहत विशाल बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी ली और उनका लाभ उठाया। कार्यक्रम में विधायक आदेश चौहान, मंत्री शोभाराम प्रजापति, मंत्री जयपाल सिंह चौहान, ब्लॉक ज्येष्ठ प्रमुख उधम सिंह, सेवा पखवाड़ा सह-संयोजक देवी सिंह राणा, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष तेलूराम प्रधान और भाजपा प्रदेश महामंत्री रेशु चौहान समेत कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

शिविर में कुल 17 विभागों ने भाग लेकर अपने-अपने स्टॉल लगाए। अधिकारियों ने आमजन को सरकार की जन कल्याणकारी और विकासपरक योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही मौके पर प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के समाधान का प्रयास किया। कार्यक्रम का संचालन खंड विकास अधिकारी बहादराबाद द्वारा किया गया। आयोजकों के अनुसार शिविर का उद्देश्य सरकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना और लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा।

श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एमएससी (जंतु विज्ञान) के चतुर्थ सेमेस्टर में सफलता का लहराया परचम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज के बेसिक साइंस विभाग के छात्रों ने एमएससी (जंतु विज्ञान) के चतुर्थ सेमेस्टर में शत प्रतिशत रिजल्ट देकर सफलता का परचम लहराया। एमएससी (जंतु विज्ञान) के चतुर्थ सेमेस्टर की मेरिट सूची में कीर्ति वर्मा ने 8.70 सीजीपीए प्राप्त कर प्रथम स्थान, अनुष्का मौर्या ने 8.25 सीजीपीए प्राप्त कर द्वितीय स्थान और

एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत केजीबीवी कैम्पस, बुढाना में किया वृक्षारोपण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन तथा प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग अभिनव राज व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार के मार्गदर्शन में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बुढाना परिसर में “विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस” के अवसर पर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर “एक पेड़

गुरू ही मनुष्य को ज्ञान के प्रकाश की और ले जाता है-महंत विष्णु दास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर श्रीगुरू सेवक निवास उछाली आश्रम में दो दिवसीय आध्यात्मिक कार्यक्रम की शुरूआत की गयी। कार्यक्रम के पहले दिन भजन संध्या का आयोजन किया गया। हरिनाम दास संकीर्तन मण्डल रोहिणी दिल्ली द्वारा प्रस्तुत भजन संध्या में श्रद्वालु जमकर झूमे। उछाली आश्रम के परमाध्यक्ष महंत विष्णु दास महाराज ने

शहनुमा हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सनसनीखेज ब्लांइड मर्डर केस का खुलासा करते हुए कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेल और डीजे पर नाचने के विवाद में आरोपी ने गला दबाकर प्रेमिका की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए शव को गंगनगर में फेंक दिया था। 24 जुलाई को अलीपुर

उत्तराखंड में मजबूती से विधानसभा चुनाव लड़ेगी लोजपा-विशाल सिंह ठाकुर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ठाकुर ने कहा कि पार्टी उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेगी। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए लोजपा प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ठाकुर ने कहा कि पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। बूथ स्तर तक तैयारी कर ली

माता पिता को कांवड़ में बैठाकर हरिद्वार से बागपत रवाना हुए संजीव और अनिल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेले में श्रद्धा और भक्ति की अनेक मिसाल देखने को मिलती हैं। बागपत जिले के ग्राम चिरचिट से आए दो सगे भाई संजीव कुमार और अनिल कुमार ने माता-पिता को कांवड़ में बैठाकर 200 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा करा रहे हैं। पहली बार कांवड़ लेने हरिद्वार आए संजीव कुमार और अनिल कुमार

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal