हरिद्वार (रिपोर्टर)। यात्रियों का बैग लेकर भाग 3 युवकों को कांवड़ मेला डयूटी में तैनात पुलिस के जवानों ने दबोच लिया और बैग सहित युवकों को नगर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। घटना मंगलवार की है। तीन युवक गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आए यात्रीयों का बैग चोरी कर लिया और फरार हो गए। गुजरांवाला चौक पर कांवड़ डयूटी कर रहे पुलिसकर्मियों ने तीनों युवकों को दबोचकर उनके कब्जे से बैग व उसमें मौजूद 4 मोबाइल फोन बरामद कर लिए। इसके बाद तीनों को नगर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। पुलिस टीम में एसआई भुवन चंद्र पाण्डेय, कांस्टेबल गौरव पांडेय, अजय धोनी, धर्मेश कुमार, राहुल आर्या, भूपेंद्र सिंह शामिल रहे।

भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी, मुजफ्फरनगर के प्रार्थना सभा स्थल पर श्री विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा के दिव्य व्यक्तित्व, सृजनशीलता, शिल्प-कौशल एवं कर्मयोगी जीवन से विद्यार्थियों को परिचित कराया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में आचार्या पूर्णिमा






