हरिद्वार (रिपोर्टर)। चंपावत से कांवड़ मेला डयूटी में आए कांस्टेबल रवि कुमार की तत्परता से बस से टिहरी जा रही महिला का बैग सुरक्षित वापस मिल गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बस में सवार होकर टिहरी जा रही देहरादून निवासी महिला का बैग रायवाला क्षेत्र में छूट गया था। बैग में 20 हजार रूपए और महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। सूचना मिलने पर कांवड़ मेला डयूटी पर तैनात कांस्टेबल रवि कुमार ने तत्परता दिखाते हुए चंडी चौक पर बस को रूकवाकर बैग सुरक्षित बरामद कर महिला के सुपुर्द कर दिया। बैग में मौजूद रूपए और कागजात सुरक्षित मिलने पर महिला ने पुलिस का आभार जताया है।

श्री राम कॉलेज के फाइन आर्ट्स संकाय में भव्य फ्रेशर्स एवं फेयरवेल समारोह द मेमोरी क्लॉक का आयोजन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज मुज़फ्फरनगर के फाइन आर्ट्स संकाय द्वारा आयोजित द मेमोरी क्लॉक फ्रेशर्स एवं फेयरवेल समारोह उत्साह, उल्लास एवं भावनात्मक वातावरण के बीच अत्यंत भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत करना तथा अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई देना था। कार्यक्रम का शुभारम्भ






