महावीर चौक प्रकरण में पीड़ित कुलदीप सिंह ने रखी अपनी बात, मांगा न्याय

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महावीर चौक प्रकरण में समाजवादी पार्टी के धरने के दौरान हुई मारपीट के मामले में पीड़ित कुलदीप सिंह रविवार को मीडिया के सामने आए। शहर के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने पूरे मामले पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि उन पर लगाए गए महिला से अभद्रता के आरोप पूरी तरह निराधार हैं। उन्होंने कहा कि यदि सपा नेता युधिष्ठिर पहलवान और उनकी पत्नी डॉ. मोनिका आरोपों को साबित कर दें तो वह अपना मुकदमा वापस लेने के साथ पंचायत के निर्णय को भी स्वीकार करेंगे।
कुलदीप सिंह ने पुलिस प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि महावीर चौक पर हुए हमले के मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वह पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि घटना के समय मौजूद पुलिसकर्मियों ने उपद्रवियों से उनकी जान बचाई। उन्होंने मांग की कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाए। प्रेस वार्ता में कुलदीप सिंह ने कहा कि वायरल वीडियो में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, स्थानीय मंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा था, जिसका उन्होंने विरोध किया था। इसी विरोध के चलते उन पर हमला किया गया।
उन्होंने कहा कि उन्हें भाजपा और आरएसएस का एजेंट बताया जा रहा है, जबकि वह किसी राजनीतिक दल से जुड़े नहीं हैं। उन्होंने खुद को एक राष्ट्रभक्त भारतीय नागरिक बताते हुए कहा कि उन्होंने केवल जनप्रतिनिधियों के खिलाफ की जा रही आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध किया था। कुलदीप सिंह ने कहा कि युधिष्ठिर पहलवान और उनकी पत्नी डॉ. मोनिका द्वारा लगाए गए आरोप उचित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी महिला का सम्मान जरूरी है, लेकिन उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों को साबित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी किसी से व्यक्तिगत रंजिश नहीं है और उन्होंने जो भी कदम उठाया वह राष्ट्र और समाज हित में उठाया। प्रेस वार्ता के दौरान व्यापारी नेता संजय मिश्रा, जेपी राणा, प्रमोद सिंह, चौधरी प्रवीण पंवार, चौधरी सीपी सिंह, विजय प्रताप सिंह, हिमांशु चौधरी, संजीव पुंडीर, अमित सिंह, अरविंद तोमर, देवेश कटारिया, निकुंज त्यागी सहित कई लोग मौजूद रहे।

मंत्री कपिल देव के प्रयास से मुज़फ्फरनगर की विद्युत व्यवस्था को मिली बड़ी सौगात

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुज़फ्फरनगर की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने के लिए मंत्री कपिल देव अग्रवाल के प्रयासों से ₹78.82 करोड़ की लागत से 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र सूजडू एवं संबंधित 132 केवी लाइन के निर्माण को गति मिली है। इस महत्वपूर्ण परियोजना से सूजडू, महावीर चौक, नुमाइश कैम्प, साकेत, मालवीय चौक, सर्कुलर रोड,

फायरवर्क्स डीलर वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन में पटाखा व्यापारियों को सरकार के सहयोग का भरोसा

लखनऊ (रिपोर्टर)। फायरवर्क्स डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन का आयोजन लखनऊ में अटल बिहारी कनर्वेशन सेंटर पर किया गया, जिसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पटाखा व्यापारी एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अधिवेशन में पटाखा व्यापार से जुड़े विभिन्न मुद्दों, व्यापारियों की समस्याओं, सुरक्षा मानकों तथा व्यापार को सुगम बनाने से संबंधित विषयों

परंपरागत खेती से आधुनिक बागवानी की ओर जब पॉलीहाउस ने बदली किसान संदीप सिंह की तकदीर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिले के खतौली विकास खंड स्थित ग्राम सठेड़ी के निवासी श्री संदीप सिंह (पुत्र शिव चरण सिंह) की कहानी आज क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है। एक समय था जब वे अन्य सामान्य किसानों की तरह गन्ना, गेहूं और धान जैसी पारंपरिक फसलों की खेती तक ही सीमित

स्वस्थ रीढ़, सक्रिय जीवन और सशक्त भविष्य की दिशा में एक सार्थक पहल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली, सही शारीरिक मुद्रा और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता का महत्व समझाने के उद्देश्य से न्यू होराइजन स्कूल में एक विशेष एवं ज्ञानवर्धक रीढ़ स्वास्थ्य जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। यह सत्र प्रसिद्ध रीढ़ रोग विशेषज्ञ डॉ. वासु जिंदल के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह और रुचि

देश में मोटे अनाज का बढ़ रहा महत्व, श्रीराम कॉलेज में मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज मुज़फ्फरनगर द्वारा उत्तर प्रदेश मिलेट्स ’श्री अन्न” पुनरुद्धार योजना के अंतर्गत कृषि विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से एक दिवसीय मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों द्वारा मोटे अनाजों अर्थात मिलेट्स से निर्मित स्वादिष्ट खाद्य उत्पाद और उन्हें “सुपरफूड फॉर हेल्दी फ्यूचर” की

कराटे किंग वेदप्रकाश एवं अभिषेक ने सिखाएं छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। इनरव्हील क्लब ऑफ़ मुज़फ़्फ़रनगर चैम्बर के विशेष सहयोग से वीवी कराटे एकेडमी के डायरेक्टर कराटे किंग वेद प्रकाश शर्मा एवं सेन्साई अभिषेक शर्मा द्वारा जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं को आत्मरक्षा के एडवांस गुर सिखाए गए ताकि विपत्ति आने पर बेटियाँ तत्काल अपनी रक्षा कर सकें इस अवसर पर वीवी कराटे अकेडमी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal