हरिद्वार (रिपोर्टर)। विवेक विहार स्थित एआई संस्थान फ्यूचर एक्स एआई एकेडमी का उद्घाटन मेयर किरण जैसल, डीपीएस के पूर्व प्रधानाचार्य के.सी. पाण्डेय एवं उमा पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर मेयर किरन जैसल ने संस्थान की डायरेक्टर साक्षी गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के तेजी से बदलते तकनीकी युग में युवाओं के लिए एआई और डिजिटल स्किल्स का ज्ञान बेहद आवश्यक है। फ्यूचर एक्स एआई एकेडमी के माध्यम से छात्रों को आधुनिक तकनीक की जानकारी मिलेगी। फ्यूचर एक्स एआई एकेडमी की डायरेक्टर साक्षी गुप्ता ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक एवं भविष्य में रोजगार के अवसरों से जुड़े कौशल प्रदान करना है। संस्थान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ डिजिटल मार्केटिंग, प्रोग्रामिंग एवं कोडिंग सहित अन्य आधुनिक और रोजगारपरक कोर्स भी संचालित किए जाएंगे।

देश में मोटे अनाज का बढ़ रहा महत्व, श्रीराम कॉलेज में मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज मुज़फ्फरनगर द्वारा उत्तर प्रदेश मिलेट्स ’श्री अन्न” पुनरुद्धार योजना के अंतर्गत कृषि विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से एक दिवसीय मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों द्वारा मोटे अनाजों अर्थात मिलेट्स से निर्मित स्वादिष्ट खाद्य उत्पाद और उन्हें “सुपरफूड फॉर हेल्दी फ्यूचर” की






