डीएम ने किया कांवड़ मेला क्षेत्र को 18 सुपर जोन, 40 जोन व 141 सेक्टरों में विभाजित

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्रावण कांवड़ मेले के सफल आयोजन के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मेला क्षेत्र को 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित करते हुए सुपर जोनल, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर कानून व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी सुपर जोनल, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र में पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, चिकित्सा, पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था, यातायात, घाटों की व्यवस्था, कांवड़ मार्गों की सुचारु स्थिति तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण करें। समस्या अथवा आपात स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। सभी अधिकारी मेला अवधि के दौरान अपने क्षेत्र में लगातार मौजूद रहकर नियंत्रण कक्ष से प्राप्त सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई करें। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी श्रद्धालुओं के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। मेला क्षेत्र में कानून व्यवस्था, सुरक्षा एवं सुविधाओं के संबंध में किसी भी शिकायत का तत्काल निस्तारण किया जाए। सभी सुपर जोनल, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट पुलिस एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखते हुए अपने दायित्वों का प्रभावी निर्वहन करें।
इन अधिकारियों को दी गयी जिम्मेदारी-
नगर आयुक्त नंदन कुमार हरकी पैड़ी क्षेत्र, अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती अपर रोड़ अपर जिलाधिकारी योगेश मेहरा मनसा देवी, एचआरडीए सचिव प्रत्यूष सिंह खड़खड़ी, अपर मेलाधिकारी मनजीत सिंह सप्तऋषि बॉर्डर एक से पंतद्वीप तक, संयुक्त आयुक्त राज्य कर नीरज कुमार हाईवे प्रथम, उप मेलाधिकारी आकाश जोशी रोड़ी बेलवाला, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा.रमेश कुंवर हाईवे द्वितीय, जिला विकास अधिकारी कमलेश पंत सिंहद्वार से पतंजलि योगपीठ, जिला होम्योपैथी चिकित्साधिकारी डा.विकास ठाकुर पतंजलि योगपीठ से अब्दुल कलाम चौक, लोनिवि के अधीक्षण अभियंता डीपी सिंह मंगलौर, एसडीएम भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी कलियर व भगवानपुर, नगर आयुक्त रूड़की गोपाल राम बिनवाल रुड़की/गंगनहर, एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला लक्सर क्षेत्र, नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी बीएचईएल, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा.स्वास्तिक धनौरी नहर पटरी, अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रदीप कुमार बैरागी कैंप, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा.एससी जोशी गंगापार क्षेत्र सुपर जोन तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को शेष 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में तैनात किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि श्रावण कांवड़ मेला सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है। ऐसे में सभी अधिकारी टीम भावना, संवेदनशीलता एवं पूर्ण उत्तरदायित्व के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए देशभर से आने वाले करोड़ों शिवभक्त कांवड़ियों को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

देश में मोटे अनाज का बढ़ रहा महत्व, श्रीराम कॉलेज में मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज मुज़फ्फरनगर द्वारा उत्तर प्रदेश मिलेट्स ’श्री अन्न” पुनरुद्धार योजना के अंतर्गत कृषि विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से एक दिवसीय मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों द्वारा मोटे अनाजों अर्थात मिलेट्स से निर्मित स्वादिष्ट खाद्य उत्पाद और उन्हें “सुपरफूड फॉर हेल्दी फ्यूचर” की

कराटे किंग वेदप्रकाश एवं अभिषेक ने सिखाएं छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। इनरव्हील क्लब ऑफ़ मुज़फ़्फ़रनगर चैम्बर के विशेष सहयोग से वीवी कराटे एकेडमी के डायरेक्टर कराटे किंग वेद प्रकाश शर्मा एवं सेन्साई अभिषेक शर्मा द्वारा जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं को आत्मरक्षा के एडवांस गुर सिखाए गए ताकि विपत्ति आने पर बेटियाँ तत्काल अपनी रक्षा कर सकें इस अवसर पर वीवी कराटे अकेडमी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अदनान नवाज खान व प्रदेश सचिव अमन अंसारी का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अदनान नवाज खान एवं प्रदेश सचिव अमन अंसारी का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अदनान नवाज खान ने नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस की विचाराधारा का आमजन में प्रचार प्रसार करने के साथ युवाओं को पार्टी से जोड़कर संगठन को मजबूत

डेंगू मलेरिया की रोकथाम के लिए नगर निगम चलाएगा सघन अभियान, नगर आयुक्त ने दिए निर्देश

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर आयुक्त ने डेंगू, मलेरिया एवं अन्य रोगों की रोकथाम के लिए सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा.पवन कार्की की अध्यक्षता में नगर निगम में आयोजित बैठक में बीमारियों के रोकथाम के प्रयासों की समीक्षा करते हुए नगर आयुक्त ने सघन अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा

पार्षद नामित होने पर समर्थकों ने दी लव शर्मा को बधाई और शुभकामनाएं

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा नेता लव शर्मा को नगर निगम में पार्षद नामित किए जाने पर उनके समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है। मंगलवार देर रात लव शर्मा को पार्षद नामित किए जाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में समर्थक एवं शुभचिंतक ढोल-नगाड़ों के साथ उनके निवास पर पहुंचे और आतिशबाजी

सुभाष कपिल बने सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के महामंत्री

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के महामंत्री पं.गोपाल कृष्ण बडोला के त्यागपत्र के बाद सुभाष कपिल को संस्था का महामंत्री चुना गया है। बुधवार को सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकारिणी सदस्यों, संरक्षकों, आयोजन समिति के सदस्यों और सलाहकार समिति के सदस्यों की बैठक अम्बरीष रस्तोगी की अध्यक्षता में माया देवी प्रांगण में स्थित

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal