छात्राओं व एनसीसी कैडेट्स को दी स्टैच्यू ऑफ यूनिटी एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान की जानकारी

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के द्विवार्षिक आयोजन के अवसर पर एएनटीएफ टीम ने आनंदमयी सेवा सदन महिला इंटर कालेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन छात्राओं एवं एनसीसी कैडेट्स को गुजरात स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही सरदार पटेल की दूरदर्शिता, राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान तथा देश की एकता और अखंडता को सुदृढ़ करने में उनकी ऐतिहासिक भूमिका से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान एएनटीएफ के एसआई लखपति बुटौला, हेडकांस्टेबल रियाज, कांस्टेबल रंजीत सिंह एवं चांदनी ने छात्राओं को मानस पोर्टल के संबंध में भी जानकारी दी और नेतृत्व क्षमता, एकजुटता, कर्तव्यनिष्ठा तथा एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।

बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत दबोचा आरोपी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी संगीन घटना को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी ने आपराधिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पात्र महिलाओं को मिले सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ: सपना कश्यप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य सपना कश्यप ने शनिवार को महिलाओं सम्बन्धित प्रकरणों में जनसुनवाई करते हुए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने पमनावली स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण करने के साथ आवासित वृद्ध महिलाओं से वार्ता कर उन्हें उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। वहीं सभी आगन्तुकों को महिलाओं एवं

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया फ्यूचर एक्स एआई एकेडमी का उद्घाटन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विवेक विहार स्थित एआई संस्थान फ्यूचर एक्स एआई एकेडमी का उद्घाटन मेयर किरण जैसल, डीपीएस के पूर्व प्रधानाचार्य के.सी. पाण्डेय एवं उमा पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर मेयर किरन जैसल ने संस्थान की डायरेक्टर साक्षी गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के तेजी से बदलते तकनीकी युग में युवाओं के

डीएम ने किया कांवड़ मेला क्षेत्र को 18 सुपर जोन, 40 जोन व 141 सेक्टरों में विभाजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्रावण कांवड़ मेले के सफल आयोजन के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मेला क्षेत्र को 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित करते हुए सुपर जोनल, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर कानून व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन एवं श्रद्धालुओं की

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने की छात्रों और युवाओं पर बल प्रयोग की आलोचना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग और प्रदर्शनकारियों के साथ हुए व्यवहार पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की है। महंत शुभम गिरी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध करायी दो एंबुलेंस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कांवड़ मेले में आने वाले शिवभक्तों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में सहयोग करते हुए स्वास्थ्य विभाग को दो एंबुलेंस प्रदान की हैं। शनिवार को श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी एवं जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक एवं कांवड़ मेला नोडल

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal