सपा प्रदेश अध्यक्ष ने की छात्रों और युवाओं पर बल प्रयोग की आलोचना

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग और प्रदर्शनकारियों के साथ हुए व्यवहार पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की है। महंत शुभम गिरी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं के साथ कठोरता बरतने को किसी भी दृष्टि से उचित नहीं माना जा सकता। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान महिलाओं के साथ पुरुष पुलिसकर्मियों द्वारा बल प्रयोग की घटनाएं अत्यंत गंभीर विषय है और इसकी निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए। किसी भी लोकतांत्रिक देश में नागरिकों की आवाज को दबाने के बजाय संवाद के माध्यम से समाधान निकालना सरकार की जिम्मेदारी होती है। महंत शुभम गिरी ने कहा कि पूरे देश में छात्र, बेरोजगार युवा और विभिन्न वर्ग अपनी समस्याओं को लेकर आवाज उठा रहे हैं। सरकार को इन मुद्दों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करना चाहिए। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था, रोजगार और युवाओं से जुड़े विषयों पर सरकार से संवेदनशील रवैया अपनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का अनशन समाप्त करना सकारात्मक बात है, लेकिन आंदोलन के दौरान जो घटनाएं सामने आई हैं, उन्होंने पूरे देश को सोचने पर मजबूर किया है। लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना प्रत्येक सरकार का दायित्व है। महंत शुभम गिरी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि छात्रों की मांगों की लगातार अनदेखी की जाती रही, तो समाजवादी पार्टी लोकतांत्रिक और संवैधानिक दायरे में रहकर छात्रों, युवाओं, किसानों और बेरोजगारों के समर्थन में अपना आंदोलन और तेज करेगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सदैव शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, किसानों के अधिकार और बेहतर कानून-व्यवस्था जैसे जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करती रही है और आगे भी आम जनता की आवाज बुलंद करती रहेगी।

देश में मोटे अनाज का बढ़ रहा महत्व, श्रीराम कॉलेज में मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज मुज़फ्फरनगर द्वारा उत्तर प्रदेश मिलेट्स ’श्री अन्न” पुनरुद्धार योजना के अंतर्गत कृषि विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से एक दिवसीय मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों द्वारा मोटे अनाजों अर्थात मिलेट्स से निर्मित स्वादिष्ट खाद्य उत्पाद और उन्हें “सुपरफूड फॉर हेल्दी फ्यूचर” की

कराटे किंग वेदप्रकाश एवं अभिषेक ने सिखाएं छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। इनरव्हील क्लब ऑफ़ मुज़फ़्फ़रनगर चैम्बर के विशेष सहयोग से वीवी कराटे एकेडमी के डायरेक्टर कराटे किंग वेद प्रकाश शर्मा एवं सेन्साई अभिषेक शर्मा द्वारा जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं को आत्मरक्षा के एडवांस गुर सिखाए गए ताकि विपत्ति आने पर बेटियाँ तत्काल अपनी रक्षा कर सकें इस अवसर पर वीवी कराटे अकेडमी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अदनान नवाज खान व प्रदेश सचिव अमन अंसारी का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अदनान नवाज खान एवं प्रदेश सचिव अमन अंसारी का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अदनान नवाज खान ने नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस की विचाराधारा का आमजन में प्रचार प्रसार करने के साथ युवाओं को पार्टी से जोड़कर संगठन को मजबूत

डेंगू मलेरिया की रोकथाम के लिए नगर निगम चलाएगा सघन अभियान, नगर आयुक्त ने दिए निर्देश

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर आयुक्त ने डेंगू, मलेरिया एवं अन्य रोगों की रोकथाम के लिए सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा.पवन कार्की की अध्यक्षता में नगर निगम में आयोजित बैठक में बीमारियों के रोकथाम के प्रयासों की समीक्षा करते हुए नगर आयुक्त ने सघन अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा

पार्षद नामित होने पर समर्थकों ने दी लव शर्मा को बधाई और शुभकामनाएं

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा नेता लव शर्मा को नगर निगम में पार्षद नामित किए जाने पर उनके समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है। मंगलवार देर रात लव शर्मा को पार्षद नामित किए जाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में समर्थक एवं शुभचिंतक ढोल-नगाड़ों के साथ उनके निवास पर पहुंचे और आतिशबाजी

सुभाष कपिल बने सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के महामंत्री

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के महामंत्री पं.गोपाल कृष्ण बडोला के त्यागपत्र के बाद सुभाष कपिल को संस्था का महामंत्री चुना गया है। बुधवार को सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकारिणी सदस्यों, संरक्षकों, आयोजन समिति के सदस्यों और सलाहकार समिति के सदस्यों की बैठक अम्बरीष रस्तोगी की अध्यक्षता में माया देवी प्रांगण में स्थित

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal