मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शनिवार को ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर एमके गुप्ता, प्रधानाचार्य आजाद वीर, हेडमिस्ट्रेस ममता चौहान, सीनियर विंग के कोऑर्डिनेटर आशीष त्यागी, जूनियर विंग काउंसलर कंचन तथा विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
इस अवसर पर प्ले ग्रुप से कक्षा पाँच तक के विद्यार्थियों एवं उनके दादा-दादी तथा नाना-नानी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य परिवार की वरिष्ठ पीढ़ी के प्रति सम्मान, प्रेम और अपनत्व की भावना को प्रोत्साहित करना था। वास्तव में दादा-दादी एवं नाना-नानी हमारे लिए अनुभव, संस्कार और स्नेह का अमूल्य खजाना हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, नृत्य, गीत एवं नाटक प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इसके साथ ही विभिन्न मनोरंजक खेलों एवं गतिविधियों में ग्रैंडपेरेंट्स ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं के घोषित परिणामों में क्रेज़ी कोन में संतोष एवं रजनी, एक्यूरेसी ऑफ ग्रैंडमदर प्रतियोगिता में इंदु, नरेंद्र, सावित्री एवं देवेंद्र शर्मा और कपल्स डांस प्रतियोगिता में आरोही शर्मा के नाना-नानी तथा समृद्धि के दादा-दादी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय की हेडमिस्ट्रेस ममता चौहान ने कहा कि दादा-दादी एवं नाना-नानी परिवार की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, संस्कार और स्नेह बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें अपने बड़ों का सम्मान करना चाहिए तथा उनसे जीवन के मूल्य और संस्कार सीखने चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने विद्यालय के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार की ओर से सभी सम्मानित ग्रैंडपेरेंट्स को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

देश में मोटे अनाज का बढ़ रहा महत्व, श्रीराम कॉलेज में मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज मुज़फ्फरनगर द्वारा उत्तर प्रदेश मिलेट्स ’श्री अन्न” पुनरुद्धार योजना के अंतर्गत कृषि विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से एक दिवसीय मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों द्वारा मोटे अनाजों अर्थात मिलेट्स से निर्मित स्वादिष्ट खाद्य उत्पाद और उन्हें “सुपरफूड फॉर हेल्दी फ्यूचर” की






