मेरठ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सुशील चौधरी और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. राहुल कुशवाहा प्रत्याशी घोषित

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शनिवार को सनातन धर्म इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई) की एक प्रेस वार्ता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. उमेश त्यागी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए वक्ताओं से कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण जनशिक्षा का निजीकरण और व्यापारीकरण तेजी से हो रहा है, जिससे सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाएं बंद हो रही हैं और कोचिंग माफियाओं की मनमानी बढ़ रही है। इसके साथ ही शिक्षकों को उनके मूल शिक्षण कार्य से हटाकर गैर-शैक्षणिक कार्यों में उलझाया जा रहा है, जिससे वे लगातार तनाव और असुरक्षा के माहौल में जी रहे हैं।
शिक्षा, छात्र, अभिभावक, बेरोजगार और शिक्षकों के हितों की रक्षा तथा सड़क से सदन तक उनकी आवाज उठाने के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई) ने मेरठ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सुशील चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रधानाचार्य, इण्टरमीडिएट इण्टर कॉलेज धौलाना बागपत और मेरठ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. राहुल कुशवाहा जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर एवं प्रवक्ता, एसडी इण्टर कॉलेज, मुजफ्फरनगर को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। संगठन को पूर्ण विश्वास है कि दोनों प्रत्याशी भारी बहुमत से विजयी होंगे।
​इस अवसर पर संगठन के दोनों प्रत्याशियों के अलावा डॉ. उमेश चन्द्र त्यागी प्रदेश अध्यक्ष, सुशील चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष, अरुण पाल, अजेय आत्रे प्रांतीय मंत्री, यशपाल सिंह, आदित्य प्रकाश सक्सेना, सुधीर त्यागी, संजय राणा, बबीता राणा, शालिनी सिंह, चमन लाल, धर्मेन्द्र खोखर, प्रदीप शर्मा, ललित जैन, राहुल कुशवाहा, समीर चौधरी, कपिल त्यागी, अक्षय कुमार, दीपक बालियान, तेजपाल सिंह, मुजफ्फर अली व मनोज शर्मा, अमित शर्मा, योगेश भंडारी आदि उपस्थित रहे।

बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत दबोचा आरोपी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी संगीन घटना को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी ने आपराधिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पात्र महिलाओं को मिले सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ: सपना कश्यप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य सपना कश्यप ने शनिवार को महिलाओं सम्बन्धित प्रकरणों में जनसुनवाई करते हुए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने पमनावली स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण करने के साथ आवासित वृद्ध महिलाओं से वार्ता कर उन्हें उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। वहीं सभी आगन्तुकों को महिलाओं एवं

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया फ्यूचर एक्स एआई एकेडमी का उद्घाटन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विवेक विहार स्थित एआई संस्थान फ्यूचर एक्स एआई एकेडमी का उद्घाटन मेयर किरण जैसल, डीपीएस के पूर्व प्रधानाचार्य के.सी. पाण्डेय एवं उमा पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर मेयर किरन जैसल ने संस्थान की डायरेक्टर साक्षी गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के तेजी से बदलते तकनीकी युग में युवाओं के

डीएम ने किया कांवड़ मेला क्षेत्र को 18 सुपर जोन, 40 जोन व 141 सेक्टरों में विभाजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्रावण कांवड़ मेले के सफल आयोजन के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मेला क्षेत्र को 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित करते हुए सुपर जोनल, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर कानून व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन एवं श्रद्धालुओं की

छात्राओं व एनसीसी कैडेट्स को दी स्टैच्यू ऑफ यूनिटी एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान की जानकारी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के द्विवार्षिक आयोजन के अवसर पर एएनटीएफ टीम ने आनंदमयी सेवा सदन महिला इंटर कालेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन छात्राओं एवं एनसीसी कैडेट्स को गुजरात स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के बारे में विस्तार से

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने की छात्रों और युवाओं पर बल प्रयोग की आलोचना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग और प्रदर्शनकारियों के साथ हुए व्यवहार पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की है। महंत शुभम गिरी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal