प्रधानाचार्या के पक्ष में आया शिक्षक महासंघ, दी चेतावनी

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के वैदिक पुत्री कन्या पाठशाला में वोकेशनल ट्रेनर (शिक्षिका) से नियुक्ति के नाम पर प्रबंधक द्वारा की गई अश्लीलता और शारीरिक संबंध बनाने के दबाव का मामला अब पूरी तरह तूल पकड़ चुका है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने जहां मुख्य आरोपी प्रबंधक अरविंद कुमार को गिरफ्तार कर बाद में जमानत पर रिहा कर दिया, वहीं इस मामले में सह-आरोपी बनाई गईं विद्यालय प्रधानाचार्या राजेश कुमारी के समर्थन में अब शिक्षक समाज खुलकर मैदान में उतर आया है। शनिवार को माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले वैदिक पुत्री पाठशाला में एक आपात बैठक बुलाई गई, जिसमें प्रधानाचार्या पर दर्ज किए गए मुकदमे की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन को सीधे तौर पर चेतावनी दी गई।
बैठक में आक्रोशित शिक्षकों ने हुंकार भरते हुए कहा कि प्रधानाचार्या स्वयं एक सम्मानित महिला हैं, ऐसे में वे किसी अन्य महिला सहकर्मी के खिलाफ इस तरह की घिनौनी साजिश में कैसे शामिल हो सकती हैं। शिक्षक नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह पूरा विवाद सीधे तौर पर विद्यालय प्रबंधक और आरोप लगाने वाली शिक्षिका के बीच का है, जिसमें प्रधानाचार्या को जबरन घसीटा जा रहा है। उन्होंने मांग की कि पुलिस प्रशासन तत्काल प्रधानाचार्या का मानसिक उत्पीड़न बंद करे।
शिक्षक संघ ने दो टूक लहजे में चेतावनी दी है कि यदि प्रधानाचार्या राजेश कुमारी की गिरफ्तारी की गई या उन्हें प्रताड़ित किया गया, तो माध्यमिक शिक्षा विभाग के तमाम शिक्षक एकजुट होकर नई मंडी थाने का घेराव करेंगे और एक विशाल प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे। गौरतलब है कि जहां एक ओर मुख्य आरोपी प्रबंधक अरविंद कुमार अपनी जमानत करा चुका है, वहीं प्रधानाचार्या राजेश कुमारी ने अभी तक इस मामले में जमानत नहीं कराई है। इस महत्वपूर्ण बैठक में शिक्षक नेता राहुल कुशवाहा, शैली रंजन, निधि कुमारी, राजेश कुमार सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक मुख्य रूप से मौजूद रहे।

देश में मोटे अनाज का बढ़ रहा महत्व, श्रीराम कॉलेज में मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज मुज़फ्फरनगर द्वारा उत्तर प्रदेश मिलेट्स ’श्री अन्न” पुनरुद्धार योजना के अंतर्गत कृषि विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से एक दिवसीय मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों द्वारा मोटे अनाजों अर्थात मिलेट्स से निर्मित स्वादिष्ट खाद्य उत्पाद और उन्हें “सुपरफूड फॉर हेल्दी फ्यूचर” की

कराटे किंग वेदप्रकाश एवं अभिषेक ने सिखाएं छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। इनरव्हील क्लब ऑफ़ मुज़फ़्फ़रनगर चैम्बर के विशेष सहयोग से वीवी कराटे एकेडमी के डायरेक्टर कराटे किंग वेद प्रकाश शर्मा एवं सेन्साई अभिषेक शर्मा द्वारा जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं को आत्मरक्षा के एडवांस गुर सिखाए गए ताकि विपत्ति आने पर बेटियाँ तत्काल अपनी रक्षा कर सकें इस अवसर पर वीवी कराटे अकेडमी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अदनान नवाज खान व प्रदेश सचिव अमन अंसारी का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अदनान नवाज खान एवं प्रदेश सचिव अमन अंसारी का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अदनान नवाज खान ने नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस की विचाराधारा का आमजन में प्रचार प्रसार करने के साथ युवाओं को पार्टी से जोड़कर संगठन को मजबूत

डेंगू मलेरिया की रोकथाम के लिए नगर निगम चलाएगा सघन अभियान, नगर आयुक्त ने दिए निर्देश

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर आयुक्त ने डेंगू, मलेरिया एवं अन्य रोगों की रोकथाम के लिए सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा.पवन कार्की की अध्यक्षता में नगर निगम में आयोजित बैठक में बीमारियों के रोकथाम के प्रयासों की समीक्षा करते हुए नगर आयुक्त ने सघन अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा

पार्षद नामित होने पर समर्थकों ने दी लव शर्मा को बधाई और शुभकामनाएं

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा नेता लव शर्मा को नगर निगम में पार्षद नामित किए जाने पर उनके समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है। मंगलवार देर रात लव शर्मा को पार्षद नामित किए जाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में समर्थक एवं शुभचिंतक ढोल-नगाड़ों के साथ उनके निवास पर पहुंचे और आतिशबाजी

सुभाष कपिल बने सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के महामंत्री

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के महामंत्री पं.गोपाल कृष्ण बडोला के त्यागपत्र के बाद सुभाष कपिल को संस्था का महामंत्री चुना गया है। बुधवार को सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकारिणी सदस्यों, संरक्षकों, आयोजन समिति के सदस्यों और सलाहकार समिति के सदस्यों की बैठक अम्बरीष रस्तोगी की अध्यक्षता में माया देवी प्रांगण में स्थित

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal