बीज उत्पादकों, डीलरों व सहकारी समितियों और राजकीय बिक्री केंद्रों को 31 जुलाई तक पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला कृषि अधिकारी राहुल सिंह तेवतिया ने बताया कि जिले में बीज कारोबार को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाने के लिए लिए कृषि कृषि। विभाग ने बडा फैसला लिया है। अब एक अगस्त से बीज का स्टॉक, खरीद-बिक्री, हस्तांतरण और वापसी केवल केंद्र सरकार के साथी पोर्टल के माध्यम से ही मान्य होगी।
इसके लिए जिले के सभी बीज उत्पादकों, डीलरों, वितरकों, निजी फर्मों, सहकारी समितियों और राजकीय बिक्री केंद्रों को 31 जुलाई तक पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। जनपद में अब तक 828 बीज विक्रेताओ के सापेक्ष 121 डीलरो ने ही पंजीकरण किया गया है, जबकि कृषि विभाग के अनुसार शासन के निर्देश पर यह व्यवस्था लागू की जा रही है, जिससे बीज की ट्रेसिबिलिटी सुनिश्चित्त की जा सके। अब बीज से जुडे प्रत्येक लेन-देन का डिजिटल रिकॉर्ड साथी पोर्टल पर दर्ज करना होगा। साथ ही स्टॉक पंजिका भी अपडेट रखनी होगी। अगर पोर्टल पर दर्ज स्टॉक, रजिस्टर और प्रतिष्ठान में मौजूद भौतिक स्टॉक में अंतर पाया गया तो संबंधित विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जिला कृषि अधिकारी राहुल सिंह तेवतिया ने बताया कि 31 जुलाई तक सभी बीज विक्रेताओं और फर्मों को साथी पोर्टल पर ऑनबोर्ड होना होगा। अगर कोई विक्रेता पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कराता है तो वह एक अगस्त के बाद बीज की बिक्री नहीं कर सकेगा। साथ ही बीज बिकी लाईसेन्स निरस्त कर दिया जायेगा एवं बीज लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए भी अब साथी पोर्टल से प्राप्त अभिलेख प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि बिना साथी पोर्टल के बीज का कारोबार करते पाए जाने पर बीज अधिनियम 1968 और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत संबंधित विक्रेता और कंपनी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

समर्पित युवा समिति की रक्त सेवा को फिर मिला सम्मान

मुज़फ़्फ़रनगर (रिपोर्टर)। रक्तदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति को फिर से सम्मानित किया गया। जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तेवतिया ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर समर्पित युवा समिति के सदस्य मनी पटपटिया एवं वैभव मदन को पुरस्कृत किया गया। साथ ही

श्रीराम कॉलेज में हुआ मॉ शाकुम्भरी अन्तरमहाविद्यालयी क्रिकेट(पुरूष) टूर्नामेंट का आगाज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज, (स्वायत्तशासी) मुजफ्फरनगर में मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालय क्रिकेट (पुरूष) वर्ग प्रतियोगिता का शुभारम्भ बडे हर्षोउल्लास से किया गया। इस अवसर पर मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की तरफ से प्रतियोगिता के प्रवेक्षक के रूप में डा0 शरद चौधरी, श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा0 प्रेरणा मित्तल, श्रीराम कॉलेज के आईक्यूएसी समन्वयक

केंद्र सरकार को भारतीय कृषि उत्पादों के यूरोपीय देशों में निर्यात को बढ़ावा देने, के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए-अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र लिखते हुए कहा है कि इस पत्र के माध्यम से मैं आपका ध्यान भारतीय कृषि निर्यात को वैश्विक स्तर पर, विशेषकर यूरोपीय संघ (European Union) के बाजारों में, एक नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए

डॉ संदीप शर्मा को उनके द्वारा किए गए सर्वाधिक रक्तदान के लिए प्रथम स्थान से किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शनिवार को जिला अस्पताल के ऑडिटोरियम में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सभी संस्थाएं जो रक्तदान करती हैं। सभी संस्थाएं विगत वर्षों से रक्तदान कर जनहित में कार्य कर रही हैं उनको सभी को स्मृति चिन्ह देकर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया जिसमें डॉक्टर संदीप शर्मा राष्ट्रीय महामंत्री सर्व

रोटरी ने पोलियो उन्मूमलन का बीडा 35 वर्ष पूर्व उठायाः गर्वनर पायल गौर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर रोटरी इंटर नेशनल डिस्ट्रिक्ट 3100 के अर्न्तगत एक विशाल जागरूकता रैली नगर के विभिन्न मार्गो पर निकली। उपरोक्त जानकारी देते हुए रो.विकास भार्गव एवं सुनील अग्रवाल ने बताया कि रूडकी रोड स्थित नगरपालिका इण्टर कॉलेज के प्रंागण मे रैली से पूर्व एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें

सनातन धर्म कॉलेज में “TechnoRang: Algorithms of Art” रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा *“TechnoRang: Algorithms of Art”* थीम पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा तथा नवाचार का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को कला और तकनीक के समन्वय के माध्यम से

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal